
तेजी से गिरने लगी लिफ्ट, अनजान शख्स बन गया महिला और बच्चे का कवच, देखें VIDEO
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक डिलीवरी एजेंट लिफ्ट में सवार है और साथ में एक महिला और उसका बच्चा भी है. अचानक ये लिफ्ट गिरने लगती है. इसके बाद जो होता है वह दिल को छू लेगा.
कभी - कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो भरोसा दिलाते हैं कि समाज में आज भी इंसानियत बाकी है. ऐसे वीडियो दिल को छू लेते हैं. हाल में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया जिसमें एक डिलीवरी एजेंट सोसाइटी की लिफ्ट के अंदर है. तभी एक महिला लिफ्ट में अपने छोटे से बच्चे को गोद में लेकर आ जाती है. महिला के लिफ्ट में चढ़ने के ठीक बाद कुछ ऐसा होता है कि दोनों घबरा जाते हैं. दरअसल, लिफ्ट खराब होकर तेजी से गिरने लगती है.
महिला और बच्चे के चारों ओर बनाया कवच
घबराहट की स्थिति आते ही डिलीवरी ब्वाय सबसे पहले महिला और उससे बच्चे के आगे पीछे हाथों से घेरा बनाकर उन्हें चोट लगने से बचाने की कोशिश करता दिखता है. वीडियो में दिखता है कि शख्स अपनी जान से पहले महिला और बच्चे की चिंता करता है. साथ- साथ वह दूसरे हाथ से लिफ्ट के कुछ बटन दबाने लगता है जिससे संभवत: अलार्म बज सके.
'लिफ्ट रुकते ही सबसे पहले...'
वीडियो में कुछ पल के लिए घबराहट की स्थिति दिखाई पड़ती है फिर लिफ्ट कहीं पर रुकती है. डिलीवरी एजेंट सबसे पहले महिला और बच्चे को बाहर करता है और फिर खुद बाहर निकलकर जान बचाता है. लिफ्ट समय पर न रुकती तो खतरनाक दुर्घटना हो सकती थी. ये वीडियो इंस्टाग्राम पेज Goodnews Movement ने शेयर किया है. वीडियो को 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
इसे कहते हैं इंसानियत

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












