
तेजस्वी यादव के लिए क्यों मुश्किल है बिहार चुनाव में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाना
AajTak
बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, चारा घोटाला और 'जंगलराज' की छवि अब भी उनके परिवार का पीछा नहीं छोड़ रही. नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का पितामह कहने के बजाय शिक्षा, बेरोजगारी और नौकरी जैसे मुद्दे ज्यादा असरदार हो सकते हैं.
कमजोरी को ताकत में बेशक तब्दील किया जा सकता है. लेकिन, हमेशा ऐसा नहीं हो सकता. पूरा संसार अपवादों से भरा पड़ा है. तेजस्वी यादव को भी बिहार चुनाव कैंपेन में ये भी समझना होगा. और, बीते वाकयों से सबक लेने की भी कोशिश करनी होगी. वरना, लेने के देने पड़ते देर नहीं लगती है. ये भी शाश्वत सत्य है.
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा पर निकले हैं. ये यात्रा वोटर अधिकार यात्रा के बाद हो रही है. पिछली यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई थी, ये यात्रा तेजस्वी यादव अकेले कर रहे हैं. वो महागठबंधन के बैनर तले हो रही थी, ये यात्रा आरजेडी की अपनी यात्रा है. लेकिन, कुछ चीजें कॉमन लगती हैं.
वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी चुनाव आयोग के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टार्गेट कर रहे थे. तेजस्वी यादव करीब करीब उसी अंदाज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बना रहे हैं. जैसे राहुल गांधी जगह जगह प्रधानमंत्री मोदी के लिए 'वोट-चोर' बोल रहे हैं, तेजस्वी यादव भी वैसे ही नीतीश कुमार को 'भ्रष्टाचार का पितामह' बता चुके हैं - और जैसे राहुल गांधी न्यूज एजेंसी एएनआई के माइक पर 'वोट चोर गद्दी छोड़' बोलकर आगे बढ़ जाते हैं, तेजस्वी यादव भी बिहार अधिकार यात्रा के दौरान नीतीश कुमार को 'भ्रष्टाचारी' साबित करने की कोशिश कर रहे हैं.
तेजस्वी यादव क्यों भूल रहे हैं कि बार बार माफी मांगने के बावजूद 'जंगलराज' के चुनावी जिन्न से अब तक पीछा नहीं छूटा है, और भ्रष्टाचार के नाम पर नीतीश कुमार को निशाना बनाना बैकफायर भी कर सकता है - जैसे मोदी पर निजी हमलों का खामियाजा राहुल गांधी को भुगतना पड़ा है, तेजस्वी यादव को भी लेने के देने पड़ सकते हैं.
जंगलराज के साये से पीछा छूटा नहीं, और...
सोशल साइट X पर तेजस्वी यादव की एक पिन-पोस्ट है, 'अगर लालू जी BJP से हाथ मिला लेते तो वो आज हिंदुस्तान के राजा हरीशचंद्र होते. तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में भाईचारा घोटाला हो जाता अगर लालू जी का DNA बदल जाता.'

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








