
तेजस्वी पर निशाना, नित्यानंद पर दांव, असली-नकली यादव के बहाने ये समीकरण साधना चाहती है BJP
AajTak
बिहार की सियासत में यादव वोटों को लेकर बीजेपी और आरजेडी के बीच सियासी घमासान छिड़ गया है. बीजेपी ने तेजस्वी यादव को नकली यादव बताया तो अपने नेता नित्यानंद को भगवान श्रीकृष्ण का वशंज बताते हुए असली यादव बताया. सवाल उठता है कि बीजेपी क्या नित्यानंद के बहाने आरजेडी के कोर वोटबैंक यादव समाज को साध पाएगी?
बिहार की सियासत ने एक बार फिर करवट ली है. बीजेपी का साथ छोड़ नीतीश कुमार एक बार फिर से अब महागठबंधन में लौट चुके हैं तो तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के रोल में है. बिहार के इस सियासी उलटफेर से विपक्ष की भूमिका में आई बीजेपी अपने दम पर खड़ी होने की कवायद में है. इस कड़ी में बीजेपी ने तेजस्वी को नकली यादव तो केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को असली यादव बताकर सूबे में यादव सियासत पर नई बहस छेड़ दी है. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी नित्यानंद के बहाने आरजेडी के कोर वोटबैंक यादव समुदाय को क्या सियासी संदेश देना चाहती है?
बिहार में असली-नकली यादव की लड़ाई
बता दें कि आरजेडी नेताओं पर सीबीआई के छापे के अगले दिन बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किसी का नाम लिए बिना कहा था, 'एक केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे और बिहार में 'खेला' होने की योजना बना रहे थे. वे संभल जाएं. बिहार है यहां दिल्ली से कोई बचाने नहीं आएगा.' तेजस्वी के निशाने पर माना जाता है कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय थे.
वहीं, बिहार बीजेपी के प्रवक्ता और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने कहा कि तेजस्वी यादव को यादव समाज पर बात करने का हक नहीं है, क्योंकि वह भेड़ चराने वाले समाज से आते हैं जबकि नित्यानंद राय गौपालक, गौवंशी और भगवान श्रीकृष्ण के असली वंशज हैं. बिहार की जनता को पता है कि असली यादव कौन है. इतन ही नहीं उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करके और गरीबों का खून चूसकर नहीं, बल्कि भगवान कृष्ण के रास्ते पर चलकर ही कोई यादव समाज का भला कर सकता है.
बीजेपी का बिहार में टारगेट 35 प्लस का
बिहार के बदले हुए सियासी समीकरण में बीजेपी ने 2024 के चुनाव में 35 प्लस सीटें जीतने का टारगेट तय किया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 39 सीटें जीती थीं. तब बीजेपी के साथ जेडीयू और एलजेपी एनडीए का हिस्सा थे, लेकिन अब बीजेपी के साथ एलजेपी ही बची है. ऐसे में बीजेपी को अपने टारगेट को पाने की कड़ी चुनौती होगी.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









