
'तूने पागल कैसे बोला...के कर लेगा', Delhi Metro में फिर भिड़ीं महिलाएं, भाषा की मर्यादा पार
AajTak
दिल्ली मेट्रो में विवाद का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें दो महिलाएं किसी बात पर बुरी तरह भिड़ गई हैं. इसमें एक चीखती दिखती है- तूने मुझे पागल कैसे बोला?
डीएमआरसी की लगातार चेतावनी के बावजूद दिल्ली मेट्रो में नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे. बीते दिनों कई ऐसे वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा तो कोई रील्स बनाता और कई बार सीट को लेकर झगड़े होते भी दिखे. ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है. यहां सफर कर रहे एक लड़के और लड़की की एक अन्य लड़की से बहस हो जाती है.
'तूने पागल कैसे कहा मुझे'
दूसरी लड़की खड़ी है जबकि लड़का और लड़की बैठे हैं. दूसरी लड़की जरा शिफ्ट होने को कहती है जिसके बाद बवाल हो जाता है, धक्का मुक्की होती है और वह चिल्लाने लगती है. वह चिल्लाते हुए कहती है- तूने पागल कैसे कहा मुझे. इसके बाद लड़का भी भिड़ जाता है और कहता है- तुझे थोड़ी कहा है. वह उसे बार-बार चुप रहने को कहता है तो खड़ी लड़की कहती है- तू कर के लेगा?
एक दूसरे के चरित्र पर करने लगीं झींटाकशी
इसके बाद दोनों लड़कियां एक दूसरे के चरित्र पर झींटाकशी करने लगती है. खड़ी लड़की , लड़के के साथ वाली लड़की से कहती है- तुम मां बाप से झूठ बोलकर लड़के के साथ घूम रही है. इस पूरी घटना का किसी ने सामने वाली सीट पर बैठे पूरा वीडियो बना लिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












