
तूने ओ रंगीले... गाना गाकर छा गई मां-बेटे की ये जोड़ी, अब वायरल हो रहा Video
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों मां-बेटे की एक जोड़ी 'तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया...' गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया है.
इंटरनेट पर कुछ न कुछ हमेशा वायरल होता रहता है. इन दिनों मां-बेटे की एक जोड़ी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. दरअसल, दोनों ने मिलकर एक गाना गा रहे हैं. मां-बेटे का गाना गाते ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
बंगाली मां-बेटे की जोड़ी ने बीटबॉक्सिंग ट्विस्ट के साथ 'तूने ओ रंगीले...' गाना गाया है. गाना गाते मां-बेटे की जोड़ी के इस वीडियो को सात लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद दिया है. ये जोड़ी इन दिनों काफी ज्यादा वायरल हो रही है.
बीट बॉक्सिंग ट्विस्ट के साथ मां-बेटे ने गाया खूबसूरत गाना सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @vickydas_17 नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है- मम्मी की तबीयत खराब है दोस्तों. वीडियो में लड़का अपने मुंह से बीट बॉक्सिंग ट्विस्ट कर म्यूजिक निकाल रहा है. वहीं मां अपनी खूबसूरत आवाज में तूने ओ रंगीले... गाना गा रही है.
फेमस पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के इस गाने को मां ने इतनी खूबसूरती से गाया है, कोई भी सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाए. मां-बेटे की ये जोड़ी पश्चिम बंगाल की है. इन्होंने बीटबॉक्सिंग ट्विस्ट के साथ इस गाने को गाकर लोगों का ऑनलाइन ध्यान अपनी ओर खींचा है.
तबीयत खराब होने के बावजूद दी खूबसूरत प्रस्तुति कलाकार विक्की दास ने ये बताने की कोशिश की है कि तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद उनकी मां 'तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया..' गाने को पूरे लय में खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत कर रही हैं. इसमें बेटे ने भी बखूबी साथ दिया है.
लाखों लोगों ने इस वीडियो को किया है लाइक इंटरनेट पर इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. क्योंकि इसे अब तक 5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और करीब 7 लाख लोगों ने इस पसंद किया है. इसके अलावा भी इस मां-बेटे की जोड़ी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












