
तुर्की- सीरिया के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हजार हुई, 1.6 लाख से ज्यादा इमारतें ढहीं
AajTak
तुर्की और सीरिया में आए महाविनाशकारी भूकंप में मरने वालों की कुल संख्या 50 हजार हो गई है. यहां 5,20,000 अपार्टमेंट्स समेत 1,60,000 इमारतें तेज भूकंप से ढह गई थीं. ये भूकंप 6 फरवरी को आया था.
बीते दिनों तुर्की और सीरिया में आए महाविनाशकारी भूकंप में मरने वालों की कुल संख्या 50 हजार हो गई है. यहां 5,20,000 अपार्टमेंट्स समेत 1,60,000 इमारतें तेज भूकंप से ढह गई थीं. गौरतलब है कि तुर्की में भूकंप के झटके 6 फरवरी को महसूस किए गए थे. पहला झटका सुबह 4.17 बजे आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी. भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की का गाजियांटेप था.
इससे पहले की लोग इससे संभल पाते कुछ देर बाद ही भूकंप का एक और झटका आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड थी. भूकंप के झटकों का यह दौर यहीं नहीं रुका. इसके बाद 6.5 तीव्रता का एक और झटका लगा. भूकंप के इन झटकों ने मालाटया, सनलीउर्फा, ओस्मानिए और दियारबाकिर सहित 11 प्रांतों में तबाही मचा दी. शाम 4 बजे भूकंप का एक और यानी चौथा झटका आया. इस झटके ने ही सबसे ज्यादा तबाही मचाई. इसके ठीक डेढ़ घंटे बाद शाम 5.30 बजे भूकंप का 5वां झटका आया था.
बता दें कि 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप में तुर्की और सीरिया के विभिन्न इलाकों में हजारों लोगों के मारे जाने के बाद सहायता प्रदान करने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन दोस्त' शुरू किया था. इसके तहत अलग-अलग टीमें बनाकर भेजी गई थीं. इनमें से राहत बचाव कार्य समाप्ति की ओर बढ़ने के बाद कई टीमें पहले ही वापस लौट आई थीं. अभी बीते रविवार को ही आखिरी टीम भी तुर्की से लौट आई है.
ऑपरेशन दोस्त के तहत 151 एनडीआरएफ कर्मी और डॉग स्क्वॉड की 3 टीमें भूकंप प्रभावित तुर्की को सहायता प्रदान करने पहुंची थी. ऑपरेशन समाप्ति की घोषणा के बाद एनडीआरएफ की टीम को तुर्की के अधिकारियों ने तालियां बजाकर गर्मजोशी के साथ विदा किया. इस दौरान सभी के चहेरों पर मुस्कान थी और हर कोई भारत से मिली मदद की तारीफ कर रहा था. वहीं भारत लौटने पर एयरपोर्ट पर उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









