
तुर्की के राष्ट्रपति को किसने बताया सीवर का चूहा जिस पर मचा हंगामा, राजदूत तलब
AajTak
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन को सीवर का चूहा कहने वाले जर्मनी नेता वोल्फगैंग कुबिकी (Wolfgang Kubicki) के बयान पर हंगामा मच गया है. तुर्की के विदेश मंत्रालय ने जर्मन राजदूत को राजधानी अंकारा में तलब किया है.
जर्मनी नेता वोल्फगैंग कुबिकी के तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन को लेकर एक विवादित बयान ने बवाल मचा दिया है. जिसके बाद तुर्की के विदेश मंत्रालय ने जर्मन राजदूत को तलब किया है. दरअसल, जर्मनी नेता वोल्फगैंग कुबिकी (Wolfgang Kubicki) ने राष्ट्रपति एर्दोगन की तुलना सीवर के चूहे से करते हुए विवादित बयान दिया, जिसके बाद हंगामा मचना शुरू हो गया.
तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मामले में कहा कि चुनाव कैंपेन में अपनी स्पीच के दौरान जर्मन फेडरल पार्लियामेंट के उपाध्यक्ष वोल्फगैंग कुबिकी की ओर से दिए गए आपत्तिजनक बयान की तुर्की निंदा करता है.
तुर्की विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वोल्फगैंग कुबिकी का इस तरह का बयान उनके राजनीतिक और नैतिक स्तर को दर्शाता है, साथ ही उनकी असभ्यता को भी दिखाता है.
क्या बोले थे जर्मनी नेता वोल्फगैंग कुबिकी जर्मनी में राज्य चुनावों में अपनी पार्टी के लिए कैंपेन करते हुए वोल्फगैंग कुबिकी ने सोमवार को कहा था कि सीवर के चूहे एर्दोगन की वजह से जर्मनी में आ रहे शरणार्थियों को अब जगह नहीं देगा
वहीं विवाद बढ़ने के बाद वोल्फगैंग कुबिकी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से इस बारे में बात की. न्यूज एजेंसी से वोल्फगैंग कुबिकी ने चुनाव कैंपेन के दौरान एर्दोगन पर की गई टिप्पणी की पुष्टि की.
न्यूज एजेंसी से जर्मन नेता ने एक पॉपुलर एनिमेशन फिल्म 'Ratatouille' का उदाहरण देते हुए कहा कि एक सीवर का चूहा छोटा और प्यारा होता है, लेकिन इसी के साथ वह काफी चतुर और चालाक भी होता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










