
तुर्की की सड़कों पर पुलिस के डर से भागता दिखा 'पिकाचू', वायरल हो रहा VIDEO
AajTak
इस्तांबुल के मेयर एकरेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद तुर्की में जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति एर्दोगन के मुख्य प्रतिद्वंद्वी इमामोग्लू को हिरासत में लिए जाने के बाद से अब तक करीब दो हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
इस्तांबुल के मेयर एकरेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद तुर्की की सड़कों पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. लेकिन इस बीच एंटाल्या शहर से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जहां 'पिकाचू' को पुलिस से बचकर सड़क पर दौड़ लगाते देखा जा सकता है.
प्रदर्शन में शामिल हुआ पिकाचू
पिकाचू की ड्रेस पहने एक प्रदर्शनकारी एर्दोगन विरोधी आंदोलन में शामिल होने पहुंचा था. जब पुलिस ने पानी की बौछार करके गुस्साए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की तो गिरफ्तारी से बचने के लिए जापानी पोकेमोन कार्टून सीरियल के कैरेक्टर पिकाचू की ड्रेस पहले हुए एक प्रदर्शनकारी सड़क पर भागता दिखा. उसके साथ बाकी प्रदर्शनकारी भी पुलिस से बचने के लिए सड़क पर दौड़ लगाते नजर आए.
पिकाचू पोकेमोन की सबसे पॉपुलर कैरेक्टर्स में से है. पोकेमोन के हर सीजन में पिकाचू मुख्य किरदार के रूप में होता है. पिकाचू पोकेमोन फ्रैंचाइज़ी का मुख्य किरदार होने के साथ-साथ इसका मस्कट भी है और पिछले कुछ सालों से जापानी पॉप कल्चर का आइकॉन भी है.
वायरल वीडियो पर तुर्की के प्रमुख सियासी दल रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (CHP) ने भी प्रतिक्रिया दी है. सीएचपी ने X पर कहा कि पिकाचू पर भी पेपर स्प्रे का असर होता है. बता दें कि एकरेम इमामोग्लू इसी पार्टी के सदस्य हैं. इमामोग्लू और उनके एडवाइजर समेत 20 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में तुर्की में हो रहे प्रदर्शन ने दुनियाभर में सुर्खियां बंटोरी हैं. लेकिन सरकार ने विदेशी बयानों को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताते हुए खारिज कर दिया.
दो हजार से ज्यादा की गिरफ्तारी

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









