
'तुम यहां के नहीं हो, वापस जाओ, काले भी हो...' कनाडा में भारतीय के साथ बदसलूकी, Video वायरल
AajTak
कनाडा और भारत के बीच संबध दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं. दोनों देशों के बीच रिश्ते कब सुधरेंगे, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. लेकिन इसके बावजूद एक सच्चाई यह भी है कि बड़ी संख्या में भारतीय कनाडा में रहते हैं और अपनी जिंदगी बसर कर रहे हैं. इन बिगड़ते रिश्तों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय शख्स के साथ कनाडा में बदसलूकी और नस्लवादी टिप्पणी की जाती है.
कनाडा और भारत के बीच संबध दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं. दोनों देशों के बीच रिश्ते कब सुधरेंगे, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. लेकिन इसके बावजूद एक सच्चाई यह भी है कि बड़ी संख्या में भारतीय कनाडा में रहते हैं और अपनी जिंदगी बसर कर रहे हैं. इन बिगड़ते रिश्तों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय शख्स के साथ कनाडा में बदसलूकी और नस्लवादी टिप्पणी की जाती है.
कनाडा में अपना अनुभव साझा करने वाले शख्स का नाम अश्विन अन्नामलाई है. अपने पोस्ट में, वे बताते हैं कि उन्हें कनाडा में एक बार नस्लवादी घटना का सामना करना पड़ा. इससे जुड़ा एक वीडियो भी उन्होंने पोस्ट किया. हालांकि, वीडियो कब का है, यह साफ नहीं है. उन्होंने वीडियो के बारे में बात करते हुए बताया कि जब वह वाटरलू, ओंटारियो में टहल रहे थे, तब एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें नस्लवादी टिप्पणी की. अन्नामलाई बताते हैं कि वो पिछले छह साल से कनाडा में रह रहे हैं और अब उन्होंने वहां की नागरिकता भी हासिल कर ली है.
वीडियो में दिखता है कि अन्नामलाई उस बुजुर्ग महिला को बता रहे हैं कि वे कनाडाई नागरिक हैं, लेकिन महिला इससे सहमत नहीं हुई. अन्नामलाई ने विनम्रता से उसे समझाया कि उसे नस्लवादी बातें नहीं करनी चाहिए और बताया कि वे भी आपकी तरह ही कनाडियन हैं. इसके जवाब में, महिला ने उनकी अंग्रेजी बोलने के लहजे पर सवाल उठाना शुरू कर दिया. इसके अलावा, महिला को अन्नामलाई के स्किन कलर पर भी ऐतराज था और उसने उन्हें यहां से चले जाने की बात कही.
देखें वीडियो
'तुम्हारे माता-पिता और दादा-दादी यहां के नहीं हैं'
वीडियो में दिखता है कि वो महिला उससे कहती है तुम कनाडाई नहीं हो. यहां बहुत सारे भारतीय हैं, और मैं चाहती हूं कि तुम वापस जाओ. तुम्हारे माता-पिता और दादा-दादी यहां के नहीं हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











