
'तुम भारतीय मूर्ख हो...' महिला पर भड़का चीनी ड्राइवर, की बदतमीजी- VIDEO
AajTak
Chinese Driver on Indian: चीनी लोगों के भीतर भारतीय लोगों को लेकर कितनी नफरत भरी हुई है, वो इस वीडियो में देखा जा सकता है. चीनी कैब ड्राइवर ने एक महिला के साथ इसलिए बद्तमीजी की क्योंकि उसे लगा कि वो भारतीय है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक चीनी कैब ड्राइवर भारतीय महिला पर नस्लीय टिप्पणी करता दिख रहा है. दोनों की बहस की शुरुआत एड्रेस और गलत रास्ते को लेकर होती है. बाद में चीनी ड्राइवर महिला को भलाबुरा बोलने लगा.
इस पर महिला ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. महिला की पहचान जैनेल होइडेन के तौर पर हुई है. ड्राइवर को लगा कि वो भारतीय है, बस इसलिए उसने बद्तमीजी की. जबकि वो किसी दूसरे देश से हैं.
वो कहती हैं, 'नोटिफिकेशन गलत रूट पर चला गया, इसलिए ये शख्स नस्लवादी टिप्पणी करने लगा. इसने मुझे जिम्मेदार ठहराया. फिर वो मुझे भारतीय बोलने लगा.'
वीडियो में चीनी ड्राइवर बोलता है, 'तुम भारतीय हो... तुम स्टुपिड हो, मैं चीनी हूं, लोगों को पता है कि तुम भारतीय हो, मैं चीनी हूं, तुम लोग बहुत खराब कस्टमर होते हो.' महिला ने बाद में कहा कि मैं भारतीय नहीं हूं. मैं सिंगापोरियन यूरेशियन हूं. उन्होंने ड्राइवर से कहा, 'वैसे यहां बहुत से सिंगापुरी भारतीय भी हैं, और तुम नस्लवादी हो.'
होइडेन अपनी 9 साल की बेटी के साथ कैब में ट्रैवल कर रही थीं. चीनी ड्राइवर उनसे बहस के दौरान कहता है कि तुम लोग गैर कानूनी हो. वो कथित तौर पर टूटी फूटी अंग्रेजी में होइडेन की बेटी को भी निशाना बनाता है और उसकी बॉडी शेमिंग करने लगता है.
वो बोलता है, 'तुम्हारा बेबी की लंबाई 1.35 मीटर से भी कम है. तुम मुझसे बहस मत करो, मीटर केवल 1.35 का है.' इसके बाद वो होइडेन की ही शिकायत करने लगता है. जिस पर होइडेन बोलती हैं, 'शिकायत सही है. क्योंकि तुम बहुत ज्यादा गैर कानूनी हो.' हालांकि अब ड्राइवर की जांच की जा रही है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












