
‘तुम बेटा हो या बेटी, लेकिन…,’ पापा के उन शब्दों ने दी प्रेरणा, ट्रांस एक्ट्रेस नव्या सिंह ने बताई अपनी कहानी
AajTak
बिहार के कटिहार में रहने वाले एक सिख परिवार में पैदा हुईं नव्या आज एक सक्सेसफुट मॉडल और एक्टर हैं. इसके अलावा वह मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट की ब्रांड एंबेस्डर बनकर लोगों के लिए एक प्रेरणा बनी हुईं हैं. नव्या को साल 2016 में इंडिया के प्रमुख मैग्जीन की तरफ से बतौर मॉडल पहला काम मिला था.
ये कहानी है लड़के से लड़की बनी नव्या सिंह की. आज मुंबई की सड़कों पर उनके बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हुए हैं. वह ऐसी ब्यूटीफुल ट्रांस वीमेन एक्ट्रेस हैं, जिनका ड्रीम सलमान, आमिर, शाहरुख खान के साथ फिल्म करने का है. आज भले ही नव्या सिंह ने मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में नाम कमा लिया है. मगर, इन्हें सबसे ज्यादा परेशानी अपनी आइडेंटिटी हासिल करने में उठानी पड़ी.
बिहार के कटिहार में रहने वाले एक सिख परिवार में पैदा हुईं नव्या आज एक सक्सेसफुट मॉडल और एक्टर हैं. इसके अलावा वह मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट की ब्रांड एंबेस्डर बनकर लोगों के लिए एक प्रेरणा बनी हुईं हैं. नव्या को साल 2016 में इंडिया के प्रमुख मैग्जीन की तरफ से बतौर मॉडल पहला काम मिला था.
यह भी पढ़ें- सिग्नल पर खड़े होकर ट्रांसजेंडर्स ने मांगे पैसे तो खैर नहीं, पुणे पुलिस ने लगाया प्रतिबंध
प्रोजेक्ट एंजल्स वेब सीरीज में किया लीड रोल
नव्या पांच सालों से मिस ट्रांसक्वीन इंडिया ब्यूटी पेजेंट की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं, जिसे भारत की एकमात्र ट्रांसवुमन ब्यूटी पेजेंट शो कहा जाता है. इसके अलावा नव्या मार्स टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रोजेक्ट एंजल्स नामक वेब सीरीज में बतौर लीड अभिनेत्री नजर आ चुकी हैं.
वह कई हिंदी एल्बम सॉन्ग में भी काम कर चुकी हैं. नव्या कहतीं हैं कि यह सफर इतना आसान नहीं था. दादा जी जमीदार थे, तो उनकी और पिता जी की काफी इज्जत थी. मगर, 18 साल की उम्र में कुछ ऐसा हुआ कि मुझे मुंबई आना पड़ा. इसके बाद यह सफर शुरू हुआ. मगर, यह सब इतना आसान नहीं था. जेंडर आईडेंटिटी की लड़ाई थी. करियर के अलावा खुद से भी लड़ाई थी और समाज से भी थी.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



