
'तुम खेतों पर नहीं आती, आज क्यों आई...' कहकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर सड़क पर बैठ पुलिस का करने लगा इंतजार
AajTak
महाराष्ट्र के सोलापुर में एक 69 साल के व्यक्ति ने मामूली कहासुनी में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी कीटनाशक पी लिया. खेत पर न आने की बात पर गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी वहीं सड़क किनारे बैठ गया और पुलिस का इंतजार करता रहा.
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 69 साल के व्यक्ति ने मामूली बहस के चलते अपनी पत्नी की सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास भी किया, जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला दक्षिण सोलापुर तालुका के हत्तूर गांव का है. मृतका का नाम गौराबाई नीलकंठ पाटिल है. गौराबाई की उम्र 60 साल थी. वहीं आरोपी पति का नाम नीलकंठ भीमराव पाटिल है, जो 69 साल का है. नीलकंठ पाटिल शराब का आदी था और अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था.
आषाढ़ी अमावस्या के दिन गौराबाई खेत में प्रसाद चढ़ाने गई थीं. वहां मौजूद उनके पति नीलकंठ ने बहस शुरू कर दी और गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना वाले दिन आरोपी ने पत्नी से कहा कि तुम खेत पर नहीं आती... इसी बात पर बहस बढ़ गई और नीलकंठ ने पत्नी के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खेत में फसल पर छिड़का जाने वाला कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया.
यह भी पढ़ें: MP: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया, ऊपर लगाया सब्जियों का ढेर, 9 माह बाद प्रयागराज से गिरफ्तार हुआ आरोपी
दक्षिण सोलापुर तालुका के हत्तूर का रहने वाला नीलकंठ पाटिल शराब का आदी था. नीलकंठ की पत्नी गौराबाई रोज खेत पर नहीं आती थीं, जिससे पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था. शुक्रवार को अमावस्या के कारण गौराबाई खेत में प्रसाद चढ़ाने गई थीं. इस दौरान गौराबाई के पति नीलकंठ ने कहा कि तुम खेतों पर नहीं आती, आज क्यों आई हो? नीलकंठ ने झगड़ा शुरू कर दिया और इसी बीच सिर पर पत्थर से वार करके हत्या कर दी.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











