
तुम्हें भी तीसरी बीवी छोड़ देगी, PAK नेता ने इमरान खान को दिया श्राप
AajTak
पाकिस्तान के सांसद आमिर लियाकत का कहना है कि उनकी शादी तुड़वाने के पीछे पीटीआई नेता और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी का हाथ है. उन्होंने कहा कि दानिया को वो माफ कर चुके हैं और उनके घर और दिल के दरवाजे हमेशा दानिया के लिए खुले हैं.
पाकिस्तान के फेमस टीवी होस्ट और नेता आमिर लियाकत अपने निकाह और तलाक को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं. हाल ही में आमिर की तीसरी बीवी दानिया शाह ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे तलाक मांगा था. इन आरोपों से आहत होकर आमिर ने पाकिस्तान छोड़कर जाने का भी ऐलान किया था. अब आमिर लियाकत ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान पर अपनी तीसरी शादी बर्बाद करने का आरोप लगाया है.
पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और रियल एस्टेट टायकून मलिक रियाज का एक ऑडियो कॉल वायरल हुआ है जिसके बाद आमिर ने इमरान खान पर ये नए आरोप लगाए हैं. इस लीक वीडियो में रियाज को यह कहते सुना जा सकता है कि इमरान खान पीपीपी के को-चेयरमैन के साथ पैचअप करना चाहते हैं. लियाकत ने यह कथित ऑडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया. उन्होंने इमरान खान पर बरसते हुए कहा, तुम्हारी बीवी बुशरा बेगम तुम्हें जल्द ही छोड़ देगी.
'तुम्हारी तीसरी बीवी भी तुम्हें जल्द छोड़ देगी'
लियाकत ने इमरान खान पर भड़कते हुए कहा, दोस्त तुमने मेरा घर तोड़ दिया. तुम भी नहीं बचोगे. मैं जा चुका हूं लेकिन तुम्हारी बीवी भी तुम्हें छोड़ देगी. हर किसी को पता है कि तुमने किसके जरिये कितने पैसे भिजवाए क्योंकि तुम्हें पता था कि यहां सिर्फ पैसों से ही काम होगा. उन्होंने आगे कहा, तुमने एक गलती कर दी. तुम्हें मेरी बीवी को अपने समर्थन में टिक-टॉक वीडियो बनाने को नहीं कहना चाहिए था. तुम कभी चुनाव नहीं जीतोगे.
आमिर लियाकत ने पीटीआई पार्टी के टिकट पर ही चुनाव जीता था. उन्होंने इमरान खान को श्राप देते हुए कहा कि चुनाव में उन्हें हार ही मिलेगी. आमिर ने कहा कि इमरान खान और उनमें एक बड़ा फर्क ये है कि इमरान खान बदला लेते हैं लेकिन वह सब कुछ अल्लाह पर छोड़ देते हैं.
तीसरी बीवी ने मांगा है तलाक

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








