
'तुम्हारे घर में भूत है...', ‘तांत्रिक’ बनकर जाता, फिर ठगी कर हो जाता था फरार, दिल्ली से हुआ गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है. ठग खुद को तांत्रिक बताता था और फिर लोगों के घर भूत भगाने जाता था. इसके बाद ठगी करके फरार हो जाता था.
दिल्ली की साइबर पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो इंस्टाग्राम पर खुद को ‘ऑनलाइन तांत्रिक’ बताकर लोगों से ठगी कर रहा था. आरोपी झुंझुनूं (राजस्थान) का रहने वाला है और वह सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को “भूत-प्रेत हटाने” और “व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान” करने का झांसा देकर ठगी करता था.
भूत भगाने के नाम पर करता था ठगी
दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब नई दिल्ली के चाणक्यपुरी की रहने वाली महिला मनीषा नवीन जिलौया ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में महिला ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर “@AGHORI_JI_RAJASTHAN” नाम से एक पेज देखा, जो खुद को तांत्रिक और आध्यात्मिक हीलर बताता था. उस पेज के जरिए आरोपी ने महिला को यह विश्वास दिलाया कि उनके घर में आत्माओं का साया है और इसे दूर करने के लिए विशेष पूजा करनी होगी.
यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मी बनकर डराने वाले दो साइबर ठग अरेस्ट, दिल्ली से बिहार तक बिछा रखा था नेटवर्क
आरोपी ने झूठी तस्वीरें भेजीं, जिनमें “भूत जैसी आकृतियां” दिखाकर महिला को डराया. इसके बाद उसने “रिवाज” के नाम पर 1 लाख 14 हजार रुपये वसूल लिए. लेकिन पैसे मिलते ही उसने कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया. जिसके बाद महिला ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर, इंस्टाग्राम अकाउंट और बैंक ट्रांज़ेक्शन की जानकारी जुटाई.
पुलिस ने ऐसे किया ठग को गिरफ्तार

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









