
'तुम्हारी शादी हो गई है, ऐसी तस्वीर मत शेयर करो' Esha Deol से फैन की रिक्वेस्ट
AajTak
यूजर्स ने ईशा की फिगर और उनके कमर पर बने टैटू की तारीफ की है. लेकिन एक यूजर ऐसा भी है जिसे ईशा देओल की इस तस्वीर से ऐतराज है. उसने लिखा-तुम्हारी शादी हो गई है इस तरह की फोटो शेयर करना बंद करो.
ईशा देओल ने 2 नवंबर को 40वें बर्थडे पर अपना फिटनेस फोटोशूट शेयर किया था. इसी फोटोशूट से अब उन्होंने बॉडी फ्लॉन्ट करते एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में वे स्पोर्ट्स ब्रा और ट्रैक पैंट पहने अपने वॉशबोर्ड एब्स दिखा रही हैं. जहां कुछ लोगों ने ईशा की फिटनेस की तारीफ की है तो वहीं एक यूजर को उनकी यह फोटो पसंद नहीं आई है.
More Related News













