
'तुमने मुझे अंधा कर दिया...' ब्यूटी क्लीनिक को ठगने का शॉकिंग तरीका, लगाया 1.15 करोड़ का चूना
AajTak
ब्यूटी क्लीनिकों को ठगने वाले गैंग का भांडाफोड़ होने के बाद अदालत ने इन सभी को जबरन वसूली के लिए नौ महीने से लेकर 10 साल तक की जेल की सजा सुनाई है. इसमें 2,000 से 50,000 युआन तक का जुर्माना भी लगाया गया.
दुनिया में ठगों और जालसाजों की कमी नहीं. कुछ लोग पैसों के लिए सारी हदें ही पार कर देते हैं. इसी तरह के कुछ बड़े फर्जीवाड़े चीन में सामने आए हैं. मध्य चीन के हुबेई प्रांत के येचांग में एक ब्यूटी क्लीनिक के मालिक कियान और जू काम में अच्छे खासे नुकसान के बाद सेअलग ही राह पर निकल गए.
ब्यूटी क्लिनिक में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
दोनों अच्छी तरह जानते थे किसी कॉस्मेटिक प्रोसीजर में स्किन या चेहरे को कोई नुकसान होने पर क्लाइंट केस करने की धमकी देकर इसकी भरपाई वसूलते हैं. उन्होंने भी यही करना शुरू किया. सबसे पहले उन्होंने 9 लोगों की टीम बनाई और सबको काम सौंपे. खेल शुरू होता था चेहरे पर हयालूरोनिक एसिड इंजेक्शन के लिए एक ब्यूटी क्लिनिक में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने से. ये इंजेक्शन झुर्रियां मिटाने और रंग गोरा करने के लिए होते हैं.
आंख में डाला मायड्रायटिक आई ड्रॉप
इसके बाद वे प्रोसीजर के लिए एक गैंग मेंबर क्लीनिक में पहुंचता है और प्रोसीजर के दौरान चुपके से अपनी आंख में मायड्रायटिक आई ड्रॉप डाल लेता है. इसके बाद वो कहता है कि आपसे कुछ गड़बड़ हुई है, आंखों में दर्द हो रहा है और कुछ नहीं दिख रहा. जबकि आम तौर पर मायड्रायटिक आई ड्रॉप आंख की मांसपेशियों को आराम देता है और पुतली को फैलाता है.
1.15 करोड़ रुपये की ठगी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












