
तीसरे फ्लोर की खिड़की से उठाकर फेंका सोफा, नीचे खड़ी थी महिला...
AajTak
सड़क पर चलते हुए अक्सर पढ़ा होगा सावधानी हटी, दुर्घटना घटी! तुर्की में इस्तांबुल प्रांत के उस्कुदर जिले में कुछ ऐसा ही हुआ.
सड़क पर चलते हुए अक्सर पढ़ा होगा- सावधानी हटी, दुर्घटना घटी! तुर्की में इस्तांबुल प्रांत के उस्कुदर जिले में कुछ ऐसा ही हुआ. जहां एक शख्स की लापरवाही की वजह से महिला की जान पर बन आई. यदि महिला सावधान रहते हुए तत्काल खुद को नहीं संभालती तो कुछ भी हो सकता था. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) ये मामला उस्कुदर जिले का है. यहां एक बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर रहने वाले फ्लैट मालिक मेसुत दुरान ने हाल ही में एक नया सोफा खरीदा. अब उनके घर में दो सोफे हो गए थे, एक सोफे को उन्हें घर से हटाना था, तो इसके लिए बिना मेहनत किए मेसुत ने शॉर्टकट अपनाया. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक मेसुत ने बिना कुछ सोचे समझे पुराना सोफा तीसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से सीधे नीचे फेंक दिया. उसी समय बिल्डिंग के नीचे से गुजर रही पड़ोसी महिला सोफे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई. ये सोफा उसके बेहद ही करीब से गुजरा, जिसके चलते वह बुरी तरह डर गई.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












