
तीसरी मंजिल से बिजली के तारों पर गिरा, बुरी तरह झुलसा और फिर गली में जा गिरा... फरीदाबाद में दोस्तों संग नए साल का जश्न मना रहे लड़के की दर्दनाक मौत
AajTak
Faridabad News: बिजली के तार के ऊपर गिरने के चलते चारों ओर अंधेरा छा गया. कुछ देर बाद जब सुरेश की पत्नी की आंख खुली तो चारों और अंधेरा था. जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो कोई नहीं था और नीचे झांककर देखा तो उनका बेटा गली में लहूलुहान हालत में पड़ा था.
हरियाणा के फरीदाबाद में अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मना रहे एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत का मामला सामने आया है. फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.
इस मामले में मृतक के पिता सुरेश ने बताया कि उनके बेटे के साथ 6 अन्य दोस्त घर की तीसरी मंजिल पर 31 दिसंबर को पार्टी कर रहे थे और नए साल की आगमन की खुशी बना रहे थे. उनका बेटा श्याम (24 वर्ष) भी अपने दोस्तों के साथ इंजॉय कर रहा था. लेकिन लगभग सुबह के 2:30 बजे अचानक से उनका बेटा तीसरी मंजिल से गिर गया, जो कि पहले नीचे से गुजर रही बिजली की लाइन पर गिरा, जिसके चलते वह बुरी तरह झुलस गया और फिर गली में जा गिरा.
बिजली के तार के ऊपर गिरने के चलते चारों ओर अंधेरा छा गया. कुछ देर बाद जब सुरेश की पत्नी की आंख खुली तो चारों और अंधेरा था. जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो कोई नहीं था और नीचे झांककर देखा तो उनका बेटा गली में लहूलुहान हालत में पड़ा था.
इस घटना के बारे में पत्नी ने पति सुरेश को बताया. आनन फानन में दंपती अपने बेटे को लेकर बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन उनके बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई.
वहीं, सुरेश ने बताया कि पड़ोस की एक महिला ने बताया कि श्याम को उनके दोस्त कंधे पर उठाकर नाच गा रहे .थे हो सकता हो इसी दौरान अधिक नशे के सेवन के चलते उनके दोस्तों का पांव फिसला हो और बेटा जमीन पर आ गिरा हो.
पीड़ित परिवार के मुताबिक, घटना के बाद यदि उसके दोस्त से छोड़कर भाग गए, ये उनकी बड़ी गलती थी. हालांकि, उन्होंने किसी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने इनकार कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.










