
तीर, पत्थर के औजार और हड्डियां... समुद्र के अंदर मिली 8500 साल पुरानी बस्ती
AajTak
डेनमार्क में शोधकर्ताओं ने बढ़ते समुद्र स्तर के कारण जलमग्न हुई पाषाण युग की बस्तियों का पता लगाया है. यह किसी टाइम कैप्सूल की तरह है. इस अंडरवाटर बस्ती में कई ऐतिहासिक साक्ष्य जस के तस संरक्षित मिले.
उत्तरी डेनमार्क में आरहूस की खाड़ी के गहरे पानी के नीचे पुरातत्वविदों को 8,500 वर्ष पुरानी एक बस्ती के अवशेष मिले हैं. यहा इतिहास किसी 'टाइम कैप्सूल' की तरह संरक्षित था.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिनों पहले गोताखोर डेनमार्क के दूसरे सबसे बड़े शहर आरहूस के निकट समुद्र की लहरों से लगभग 26 फीट नीचे उतरे थे और समुद्र तल से पाषाण युग की बस्तियों के साक्ष्य एकत्र किए.
समुद्र तल की मैपिंग के लिए नीचे गए थे शोधकर्ता यूरोपीय संघ द्वारा वित्तपोषित 15.5 मिलियन डॉलर की छह-वर्षीय अंतरराष्ट्रीय परियोजना के तहत बाल्टिक और उत्तरी सागरों में समुद्र तल के कुछ हिस्सों का मानचित्रण करने के लिए शोधकर्ता पानी के अंदर गए थे.
इस शोध में आरहूस के साथ-साथ ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय और जर्मनी के लोअर सेक्सोनी इंस्टीट्यूट फॉर हिस्टोरिकल कोस्टल रिसर्च के शोधकर्ता भी शामिल थे.इनका लक्ष्य डूबे हुए उत्तरी यूरोपीय परिदृश्यों का पता लगाना था. इसी दौरान लुप्त हो चुकी मध्यपाषाणकालीन बस्तियों के अवशेष भी इन्हें समुद्र के अंदर से मिले.
पिछले हिमयुग के बाद वैश्विक समुद्र का स्तर बढ़ा डेनमार्क में पानी के अंदर खुदाई का नेतृत्व कर रहे पुरातत्वविद् पीटर मो एस्ट्रुप ने बताया कि अब तक ऐसी बस्तियों के अधिकांश साक्ष्य पाषाण युग के तट से दूर अंदरूनी स्थानों पर पाए गए हैं.
इतनी पुरानी बस्ती के मिलने पर हम कह सकते हैं कि अब हमारे पास वास्तव में एक पुराना समुद्र तट है. हमारी एक बस्ती है जो सीधे समुद्र तट पर स्थित थी. उन्होंने कहा कि हम वास्तव में यह जानने की कोशिश करेंगे कि तटीय बस्तियों में जीवन कैसा था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











