
'तीन साल से कराची में फंसी हूं, मोदी जी मुझे बचा लो', रिहाना ने रोते हुए लगाई गुहार
AajTak
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बिगड़े रिश्तों का असर गुजरात के राजकोट के एक परिवार पर पड़ा है. तीन साल से पत्नी रेहाना कराची में फंसी है, जबकि पति परवेज़ शेख और दो छोटे बच्चे भारत में हैं. वीज़ा अटकने के कारण परिवार बिखर गया है और दोनों सरकारों से मदद की गुहार लगाई जा रही है.
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच और अधिक कड़वे हुए संबंधों का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिखने लगा है. गुजरात के राजकोट का एक परिवार इसका जीता-जागता उदाहरण है, जहां पति और बच्चे भारत में हैं और पत्नी पिछले तीन साल से पाकिस्तान के कराची में फंसी हुई है. वीजा की जटिल प्रक्रिया और दोनों देशों के बीच तनाव ने इस परिवार को अलग-अलग रहने के लिए मजबूर कर दिया है.
राजकोट में रहने वाले परवेज शेख पेशे से एसी मैकेनिक हैं. उनकी शादी वर्ष 2015 में रेहाना से हुई थी. रेहाना मूल रूप से कराची की रहने वाली हैं. बताया गया है कि रेहाना का परिवार पाकिस्तान से राजकोट आया था और यहीं दोनों का निकाह हुआ था. शादी के बाद रेहाना ने भारत सरकार के नियमों के तहत वीजा और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कीं और अपने पति के साथ भारत में रहने लगीं.
पहलगाम हमले के बाद बिगड़े हालात
शुरुआती सालों में सब कुछ सामान्य रहा. रेहाना का वीजा समय-समय पर बढ़ता रहा. इसी दौरान दोनों के दो बच्चे हुए. परिवार राजकोट में सुकून से रह रहा था. लेकिन साल 2022 में रेहाना के वीजा की अवधि खत्म हो गई. उस समय संबंधित अधिकारियों की तरफ से उन्हें पाकिस्तान जाकर वीजा प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई.
इसी सलाह के अनुसार दिसंबर 2022 के अंत में रेहाना पाकिस्तान गईं. उस समय उनके साथ पति परवेज शेख और दोनों छोटे बच्चे भी कराची गए थे. पाकिस्तान पहुंचने के बाद रेहाना ने दोबारा वीजा रिन्यू की प्रक्रिया शुरू करवाई. इस दौरान परवेज और बच्चे भी कराची में लगभग ढाई महीने तक रुके रहे.
2015 में हुई थी शादी, भारत में बसा था पूरा परिवार

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









