
तीन सालों के बाद आदमखोर बाघिन टी-83 को पिंजरे में कैद कर सकी टीम, लोगों ने ली राहत की सांस
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर (Chandrapur) में तीन साल तक आतंक मचाने वाली आदमखोर बाघिन टी-83 को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया. इस बाघिन ने पिछले तीन वर्षों में 11 लोगों की जान ली थी, जिससे स्थानीय लोग बेहद डर और तनाव में जी रहे थे. टी-83 बाघिन के पकड़े जाने के बाद अब इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले (Chandrapur) के चिचपल्ली वन क्षेत्र में तीन साल में 11 लोगों की जान लेने वाली बाघिन को आखिरकार पकड़ लिया गया है. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघिन टी-83 को शनिवार की सुबह जनाला इलाके के कंपार्टमेंट नंबर 717 से बेहोश कर पिंजरे में बंद किया गया.
एजेंसी के अनुसार, टी-83 बाघिन पिछले तीन वर्षों से मुल तहसील के बफर और संरक्षित क्षेत्रों में घूम रही थी. इस दौरान कई बार वन विभाग की कोशिशों के बावजूद पकड़ में नहीं आ पाई थी. वन विभाग ने पहले भी बाघिन को पकड़ने के लिए कई जगहों पर पिंजरे लगाए थे, लेकिन हर बार वह बच निकलती थी.
यह भी पढ़ें: हाथी, बाघ, तेंदुआ, गुलदार और भेड़िया... कहां-कहां फैला आदमखोरों का आतंक, दहशत में जी रहे लोग
इस ऑपरेशन में वन विभाग की एक विशेष टीम ने रेस्क्यू की तैयारी की, जिसमें पशु चिकित्सक के साथ ही अनुभवी कर्मचारी शामिल थे. ऑपरेशन के दौरान एक शूटर ने बाघिन को बेहोश किया, जिसके बाद उसे पिंजरे में बंद किया गया.
चंद्रपुर जिले के सीनियर फॉरेस्ट ऑफिसर ने कहा कि यह बड़ी राहत की बात है कि तीन साल के लंबे इंतजार के बाद इस खतरनाक बाघिन को पकड़ने में सफलता मिली है. बाघिन को पकड़ना जरूरी था, क्योंकि वह पिछले कुछ साल से स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन चुकी थी. बाघिन ने क्षेत्र में आतंक का माहौल बना रखा था. वन विभाग की टीमों ने महीनों की कड़ी मेहनत और कोशिशों के बाद इस खतरनाक बाघिन को काबू में किया.
पिंजरे में बंद किए जाने के बाद बाघिन को चंद्रपुर जिले में सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, जहां उसकी निगरानी की जाएगी. स्थानीय लोग इस रेस्क्यू के बाद काफी राहत महसूस कर रहे हैं, क्योंकि पिछले तीन वर्षों में इस बाघिन के हमले से पूरा इलाका भयभीत था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






