
तीन सगी बहनों समेत 5 बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
AajTak
कैमूर के धवपोखर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां फकीराना तालाब में डूबने से तीन सगी बहनों के समेत 5 बच्चों की मौत हो गई. मरने वालों में चार बच्चियां और एक लड़का हैं. सभी की उम्र 7 से 12 साल के बीच बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे दिवाली के दूसरे दिन गांव के ही निकट स्थित तालाब में नहाने गए थे.
बिहार के कैमूर में एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां गांव के तलाब में डूबने से तीन सगी बहनों के समेत 5 बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे दिवाली के दूसरे दिन गांव के ही निकट स्थित तालाब में नहाने गए थे. इसी दौरान एक बच्ची डूबने लगी, उसे बचाने की कोशिश में चार अन्य बच्चे भी पानी में डूब गए. मरने वालों में चार बच्चियां और एक लड़का हैं. सभी की उम्र 7 से 12 साल के बीच बताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. यह हादसा जिले के करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव में फकीराना तालाब पर हुआ. मृतकों में शिक्षक सुशील कुमार की तीन बेटियां अनुप्रिया कुमारी (12) अंशु प्रिया (10) और मधु प्रिया (8) शामिल है. इसके अलावा शिक्षक के छोटे भाई अमरेंद्र कुमार की बेटी अपूर्वा सोनी (6) और भांजा अमन कुमार (10) शामिल है.
तलाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत
डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया एक ही परिवार के पांच बच्चे करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव के फकीराना तालाब में नहाने या मछली मारने के उद्देश्य से गए हुए थे. जहां पांचों बच्चे तालाब में डूब गए. गांव वालों ने उन्हें डूबता देखा तो सभी को तालाब से बाहर निकाल और इलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा का जो प्रावधान होगा उसे दिलवाया जाएगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









