
तीन शब्द करें सर्च, फ्री में पता चलेगी Internet Speed, ऐसे कर सकते हैं Google पर चेक
AajTak
Internet Speed Test: अगर आप भी अपने इंटरनेट कनेक्शन की डेटा स्पीड चेक करना चाहते हैं, तो इसमें गूगल आपकी मदद कर सकता है. Google पर आप सिर्फ तीन शब्द सर्च करके Internet Speed Test पता कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका तरीका.
इंटरनेट कनेक्शन स्लो होने पर बहुत से यूजर्स सबसे पहले इंटरनेट स्पीड चेक करते हैं. Internet Speed Test बताता है कि आपका ऑपरेटर कितनी डाउनलोडिंग और कितनी अपलोड स्पीड उस वक्त दे रहा है. यानी आपके डिवाइस पर टेस्ट के वक्त कितनी स्पीड है, इसकी जानकारी मिलती है. इंटरनेट स्पीड टेस्ट की सुविधा कई वेबसाइट्स पर मिलती है.
यहां तक कई ऐप्स भी आपको स्पीड टेस्ट का सुविधा प्रदान करते हैं. Google भी ऐसी सुविधा प्रदान करता है. यानी आप Google की मदद से आसानी से अपने कनेक्शन की स्पीड चेक कर सकते हैं. गूगल ने M-Lab के साथ पार्टनरशिप की है, जिसकी मदद से आप स्पीड टेस्ट कर सकते हैं.
बता दें कि इस टेस्ट में डेटा खर्च होता है, इसलिए अगर आप मोबाइल या किसी अन्य डिवाइस पर इसे यूज करते हैं, तो डेटा चार्ज लगेगा. इस टेस्ट को करने के लिए आपको M-Lab के कनेक्ट करना होगा और अपना आईपी ऐड्रेस शेयर करना होगा. आइए जानते हैं Google की मदद से Internet Speed Test करने का तरीका.
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल, पीसी या टैबलेट पर Google.com ओपन करना होगा.
इसके बाद आपको Run Speed Test सर्च बार में लिखना होगा.
आपको Internet Speed Test का डायलॉग बॉक्स नजर आएगा. इसमें लिखा होगा, '30 सेकेंड में चेक करें अपनी इंटरनेट स्पीड. स्पीड टेस्ट सामान्यतः 40MB से कम डेटा ट्रांसफर करता है, लेकिन फास्ट कनेक्शन पर ज्यादा डेटा भी ट्रांसफर कर सकता है.'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












