
तीन लड़के, चाकू से हत्या, फिर घसीटा... पुलिस की नजर पड़ी तो लाश छोड़ भागे, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात
AajTak
दिल्ली के बदरपुर (Delhi Badarpur) इलाके में तीन लड़कों ने चाकू से एक 22 साल की युवक की हत्या कर दी. इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के इरादे से घसीटते हुए ले जा रहे थे. पुलिस की नजर पड़ी तो तीनों भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है.
Delhi News: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने तीन ऐसे लोगों को पकड़ा है, जो लाश को ठिकाने लगाने जा रहे थे. दरअसल, पुलिस गश्त पर मौजूद थी. उसी दौरान आरोपी बदरपुर इलाके में हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने जा रहे थे. पुलिस को भनक लगी तो तुरंत पीछा कर आरोपियों को धर दबोचा. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.
पुलिस के मुताबिक, बदरपुर इलाके में नहर के पास तीन युवक एक बॉडी को घसीटकर ले जा रहे थे. जब पुलिस की उन पर नजर पड़ी तो वह तीनों भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया.
इस घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से आरोपी कत्ल के बाद बॉडी को घसीटते हुए लेकर जा रहे हैं. जब आरोपियों की नजर पुलिस पर पड़ी तो वह लाश को छोड़कर भागने लगे. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तुरंत उनका पीछा करना शुरू कर दिया. इसी बीच पुलिस ने मौके पर कंट्रोल रूम में भी कॉल करके और पुलिस फोर्स मंगवा ली.
यहां देखें वीडियो
पुलिस युवक को लेकर पहुंची अस्पताल, डॉक्टर ने मृत बताया
पुलिस की एक टीम उस युवक को लेकर एम्स पहुंची, जिसे आरोपी घसीट रहे थे. अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जब उसकी शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान 22 साल के गौरव के रूप में हुई है. आरोपियों ने गौरव की हत्या चाकू मारकर की थी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







