
तीन महीने बाद थी शादी, अचानक ससुराल से आया एक फोन कॉल और होने वाली दुल्हन ने कर लिया सुसाइड
AajTak
बांदा के बबेरू में एक युवती अपनी शादी टूटने की वजह से इतना ज्यादा डिप्रेशन में आ गई कि उसने आत्महत्या कर ली. परिजनों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
यूपी के बांदा में एक युवती अपनी शादी टूटने की वजह से इतना ज्यादा डिप्रेशन में आ गई कि उसने आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के दतौरा गांव का है. जहां के रहने वाले शिवपूजन वर्मा मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है. उन्होंने 22 वर्षीय बेटी ज्योति की शादी चित्रकूट में तय की थी. 29 फरवरी को बारात उनके घर आनी थी. लेकिन अचानक ससुराल वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे बेटी सदमे में आ गयी और उसने यह कदम उठा लिया.
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को बेटी के होने वाले ससुरालजनों का कॉल आया. उन्होंने कहा कि वे रिश्ता तोड़ रहे हैं. जैसे ही यह बात ज्योति को पता चली तो वो डिप्रेशन में आ गई. उसने दोपहर को खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. फिर दुपट्टे का फंदा पंखे से बांधकर उससे लटक गई. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई. जवाब नहीं खिला तो उन्होंने पीछे के जंगले से झांका. पाया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है.
तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा. फिर शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल इस मामले में कार्रवाई जारी है. मृतका के पिता ने बताया कि उनके 6 बच्चों में से ज्योति सबसे छोटी थी. इस घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है.
उधर, DSP राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बबेरू के ग्राम दतौरा में 22 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली है. रिश्ता टूटने के कारण उसने यह कदम उठाया है. फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






