
तीन महीने-तीन लहरें... भरने लगे अस्पताल, कब्रिस्तान में जगह नहीं, चीन में क्यों 'काल' बन रहा कोरोना?
AajTak
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच चीन में अब एक्सपर्ट ने तीन महीने में तीन लहरें आने की आशंका जताई है. चीन के महामारी विशेषज्ञ वू जुन्यो का कहना है कि तीन लहरें आ सकती हैं और देश अभी पहली लहर का सामना कर रहा है. चीन में कैसे कहर बरपा रहा है कोरोना? शहरों में कैसे हैं हालात? जानें सबकुछ...
चीन में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होने लगा है. वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है और अब इससे मौतें भी होने लगीं हैं. राजधानी बीजिंग में सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई. जीरो-कोविड पॉलिसी हटाने के बाद ये पहली बार है जब सरकार ने कोरोना से मौतें होने की बात मानी है.
अनुमान लगाया जा रहा है कि राजधानी बीजिंग की 70 फीसदी आबादी इस वायरस की चपेट में आ चुकी है, जिस कारण लाखों लोग अपने घरों में कैद हैं.
इस बीच एक्सपर्ट का कहना है कि तीन महीने में कोरोना की तीन लहर आ सकती हैं. अभी चीन पहली लहर का सामना कर रहा है.
तीन लहरों का क्या है अंदेशा?
चीन के महामारी विशेषज्ञ वू जुन्यो ने तीन लहरें आने की आशंका जताई है. उन्होंने दावा किया कि चीन अभी पहली लहर का सामना कर रहा है और इसका पीक मिड-जनवरी में आ सकता है.
उन्होंने कहा कि 21 जनवरी से चीन का लूनार न्यू ईयर भी शुरू हो रहा है और इस वजह से लोग ट्रैवल करेंगे, जिस कारण दूसरी लहर शुरू होगी. इस दौरान लाखों लोग ट्रैवलिंग करते हैं. इसलिए जनवरी के आखिर से दूसरी लहर शुरू हो सकती है जो मिड-फरवरी तक चलेगी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









