
तीन भाइयों को होता था सिरदर्द... डॉक्टर ने बताई ऐसी बीमारी, जिसका इलाज ही मुश्किल!
AajTak
तीन बच्चों को अक्सर सिरदर्द की समस्या होती थी. जब उनके माता-पिता ने डॉक्टर से उन्हें दिखाया, तो तीनों बच्चों में एक ऐसी बीमारी पाई गई, जो काफी रेयर होती है. विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी बीमारी 1000 में सिर्फ एक बच्चे में होती है, लेकिन यहां एक ही माता-पिता के तीनों बच्चे इस दुर्लभ बीमारी से ग्रसित पाए गए.
ब्रेन की सर्जरी काफी खतरनाक और जोखिम भरा होता है. ऐसे में जब 2 और 5 साल के छोटे बच्चों को बार-बार ब्रेन सर्जरी से गुजरना पड़े, तो उन्हें होने वाले दर्द का आप अंदाजा लगा सकते हैं. एक ऐसी बीमारी जो 1000 में सिर्फ एक बच्चे को होती है. इस बीमारी की चपेट में तीन सगे भाई आ गए, जिसमें दर्द की कोई सीमा नहीं थी है.
यह कहानी है अमेरिका के इंडियाना के तीन बच्चों की, जो एक गंभीर और लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं. यह बीमारी एक तरह की दिव्यांगता होती है. इसमें इनका ब्रेन का फैलाव रीढ़ की हड्डी की नली तक हो जाता है. इस कारण कई तरह की परेशानियां होती है. इसे चियरी मॉलइंफॉर्मेशन या चियरी विकृति कहा जाता है.
तीनों बच्चों के माता-पिता को जब इस बात का पता चला तो, वे परेशान हो गए. इसके बाद तीनों का इलाज शुरू हुआ. तीनों बच्चों की एक जैसी हालत होने के कारण, एक ही तरह की सर्जरी की गई. रिले हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रन की डॉ. लॉरी एकरमैन ने कहा कि प्रत्येक सर्जरी में चियारी मालफॉर्मेशन डीकंप्रेसन नामक प्रक्रिया से बच्चों को गुजरना पड़ता था. इसमें खोपड़ी के पिछले हिस्से का एक छोटा टुकड़ा और रीढ़ की हड्डी का तीन गुणा तीन सेंटीमीटर का टुकड़ा निकाला जाता था.
अमेरिका के ग्रीनफिल्ड स्थित रिले हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रन की डॉ. लॉरी एकरमैन के अनुसार एक ही परिवार के तीनों बच्चों में यह स्थिति होना असामान्य है. डॉक्टर और वैज्ञानिक यह पता लगाने के लिए शोध कर रहे हैं कि क्या चियारी विकृतियां आनुवंशिक हैं.
अपने बच्चों का ये हाल देखकर मां-बाप बदहवाश हो जाते थे. इसके बाद डॉक्टरों से तीनों का काफी इलाज कराया गया और इनकी ब्रेन की सर्जरी की गई. मां ने बताया कि अपने बच्चों को ब्रेन की सर्जरी के लिए ले जाना आसान नहीं था. मैं भावनात्मक रूप से टूट चुकी थी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











