
तीन नए घोटालों में AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस दर्ज किए, रडार पर कई बड़े नेता
AajTak
ईडी ने अस्पताल निर्माण घोटाला, CCTV घोटाला और शेल्टर होम (DUSIB) घोटाला से संबंधित ECIR (Enforcement Case Information Report) फाइल कर ली है. सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को समन भेजे जा सकते हैं.
आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके नेताओं की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पार्टी की दिल्ली सरकार के कार्यकाल के दौरान सामने आए तीन अलग-अलग घोटालों में मनी लॉन्ड्रिंग के तीन नए केस दर्ज किए हैं.
ईडी ने अस्पताल निर्माण घोटाला, CCTV घोटाला और शेल्टर होम (DUSIB) घोटाला से संबंधित ECIR (Enforcement Case Information Report) फाइल कर ली है. सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को समन भेजे जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार में वोटकटवा बनकर भी फायदा ही फायदा है आम आदमी पार्टी को
5,590 करोड़ रुपये का अस्पताल निर्माण घोटाला
2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 नए अस्पताल प्रोजेक्ट मंजूर किए थे. वादा था कि 6 महीने में ICU वाले अस्पताल तैयार होंगे. तीन साल बाद भी 50% काम अधूरा है, जबकि 800 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं. सिर्फ LNJP अस्पताल की लागत ही 488 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये हो गई. बिना मंजूरी निर्माण, संदिग्ध ठेकेदार, और HIMS सिस्टम 2016 से पेंडिंग- ये सभी मामले संदेह के घेरे में. इस मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.
571 करोड़ रुपये का CCTV घोटाला

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











