
तीन दिन पहले Maruti ने लॉन्च की 33Km का माइलेज वाली ये सस्ती कार! अब मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
AajTak
Maruti Alto K10 CNG में कंपनी फिटेड सीएनजी किट के अलावा अन्य कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. कंपनी का दावा है कि ये नई सीएनजी कार 33.85 किलोमीटर प्रति किग्रा तक का माइलेज देगी.
मारुति सुजुकी ने अभी दो दिन पहले ही घरेलू बाजार में अपनी नई Alto K10 CNG वेरिएंट को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और कंपनी फिटेड सीएनजी किट के साथ आने वाली इस कार की शुरुआती कीमत 5.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है. कंपनी का दावा है कि ये नई सीएनजी कार 33.85 किलोमीटर प्रति किग्रा तक का माइलेज देगी. अब लॉन्च के महज दो दिनों के बाद ही इस किफायती कार पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
हमारे सहयोगी वेबसाइट ऑटो टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस कार की खरीद पर ग्राहक पूरे 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. जिसमें 15,000 रुपये का अपफ्रंट डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है. हालांकि ऐसा नहीं है कि, मारुति सुजुकी केवल ऑल्टो सीएनजी पर ही छूट दे रही है. इसके अलावा ग्राहक कंपनी के सीएनजी पोर्टफोलियो में शामिल एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट और बलेनो पर भी आकर्षक छूट दे रही है.
मारुति ऑल्टो 800 पर पूरे 30,000 रुपये का डिस्काउंट, वहीं एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैनगआर सीएनजी पर 35,000 रुपये की छूट दी जा रही है. इसके अलावा स्विफ्ट सीएनजी पर कुल 8,000 रुपये और बलेनो सीएनजी पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. मारुति सुजुकी देश की सबसे ज्यादा सीएनजी कार बेचने वाली कंपनी है.
कैसी है नई Maruti Alto K10 CNG:
कंपनी ने Alto K10 में कंपनी फिटेड सीएनजी किट को शामिल करने के अलावा इस कार में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. चूकिं इस कार को हाल ही में लॉन्च किया गया था, तो इसमें सभी एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इस कार में कंपनी ने 1.0 लीटर की क्षमता का K10c डुअलजेट इंजन वीवीटी इंजन का इस्तेमाल किया है. हालांकि पेट्रोल मोड में ये इंजन 65 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि सीएनजी मोड में इसका पावर आउटपुट घटकर 55 bhp और टॉर्क 82 Nm हो जाता है. सीएनजी वेरिएंट को कंपनी ने केवल मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ पेश किया है.
मिलते हैं ये ख़ास फीचर्स:

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











