
तीनो निगमों के मेयर ने बताया- कैसे हर साल निगमों के बजट में हो रही कटौती
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए देशभक्ति बजट की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं तीनों निगमों के मेयर ने बजट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
दिल्ली सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर तीनों निगमों के मेयर खफा हैं. इन मेयर ने दिल्ली सरकार पर तीनों निगमों के बजट में लगातार कटौती कर पंगु बनाने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा कि दिल्ली सरकार ने पार्किंग व ट्रांसफर ड्यूटी के फंड को भी एक कर दिया है. दक्षिणी दिल्ली की मेयर अनामिका मिथिलेश ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को दिल्ली सरकार ने वर्ष 2020-21 में शहरी विकास के मद में 106 करोड़ रुपये में से अभी तक कुल 94.89 करोड़ रुपये दिए हैं. शिक्षा के मद में 451 करोड़ रुपये में से कुल 390 करोड़ रुपये, मिडे मिल के मद में 23.70 करोड़ रुपये में से कुल 7.02 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य के मद में 65 करोड़ रुपये में से 56.17 करोड़ रुपये दिए हैं और वहीं गैरयोजना मद में 1010.26 करोड़ रुपये में से 647.22 करोड़ रुपये ही अभी तक दिल्ली सरकार ने दिए हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









