
तिलक वर्मा का चौंकाने वाला खुलासा... 2022 में गंभीर बीमारी से जूझे, क्रिकेट से कुछ वक्त के लिए दूर हुए
AajTak
तिलक वर्मा ने भारत की 2025 एशिया कप जीत में अहम भूमिका निभाई. 2022 में उन्हें रैबडोमायोलिसिस नामक दुर्लभ बीमारी हो गई थी, जिससे उनकी मांसपेशियां कमजोर हो गई थीं. मुंबई इंडियंस और मालिक आकाश अंबानी की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और ठीक होने में मदद मिली.
टीम इंडिया की 2025 एशिया कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तिलक वर्मा ने हाल ही में अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण घड़ी का खुलासा किया. 22 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बताया कि 2022 में उन्हें रैबडोमायोलिसिस (Rhabdomyolysis) नामक दुर्लभ बीमारी हो गई थी, जिससे मांसपेशियां तेजी से कमजोर और टूटने लगती हैं.
तिलक ने बताया कि यह उनके लिए बड़ी चुनौती थी और उन्हें अपनी फिटनेस और करियर दोनों के लिए लड़ना पड़ा. तिलक ने मुंबई इंडियंस टीम और मालिक आकाश अंबानी का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके स्वास्थ्य और देखभाल के लिए हर संभव मदद की.
मुंबई इंडियंस में तिलक वर्मा की भूमिका पिछले कुछ सालों में बहुत अहम रही है. उन्हें 2024 सीजन से पहले टीम में रिटेन किया गया था. टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टीम तक पहुंचने में मदद की.
तिलक ने ब्रेकफास्ट ऑफ चैम्पियंस एपिसोड में बताया, 'आईपीएल के मेरे पहले सीजन के बाद मुझे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हुईं. मैं फिट रहना चाहता था. मुझे रैबडोमायोलिसिस नामक बीमारी हो गई थी, जिससे मेरी मांसपेशियां ज्यादा थक गईं और काफी नुकसान हुआ.'
ये भी पढ़ें - बांह पर शिव-गणेश, बाईं टांग पर 'ट्रिगर'... टैटू के लिए तिलक वर्मा ने दर्द में गुजारे थे वो 7 दिन!
तिलक ने बताया कि उन्होंने रेस्ट डे में भी कड़ी मेहनत की और जिम में लगातार ट्रेनिंग की. हालांकि इस वजह से मांसपेशियों को पर्याप्त आराम नहीं मिला और हालत गंभीर हो गई. जब समस्या गंभीर हो गई, तो आकाश अंबानी ने तुरंत जय शाह को सूचित किया. तिलक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर थोड़ी भी देरी होती, तो परिणाम गंभीर हो सकते थे.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











