
तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.7 तीव्रता थी तीव्रता
AajTak
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद किसी भी तरह के नुकसान या हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है. भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जिससे आफ्टरशॉक की संभावना बढ़ जाती है.
तिब्बत में रविवार तड़के 02:41 बजे (भारतीय समयानुसार) रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि इस भूकंप के झटके भारत में भी महसूस किए गए. हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी भी तरह के नुकसान या हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है. भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जिससे आफ्टरशॉक की संभावना बढ़ जाती है.
अभी तक किसी चोट या क्षति की जानकारी नहीं मिली है. इससे पहले 8 मई को इस इलाके में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था.
तिब्बत इलाके में क्यों आते हैं भूकंप?
सतही स्तर के भूकंप गहरे भूकंपों की तुलना में ज्यादा रिस्क पैदा करते हैं क्योंकि वे जमीनी स्तर के पास ज्यादा ऊर्जा छोड़ते हैं. इसके परिणामस्वरूप ज्यादा तेज भूस्खलन होता है और गहरे भूकंपीय घटनाओं की तुलना में संभावित रूप से ज्यादा नुकसान होता है.
तिब्बती पठार अपनी भौगोलिक स्थिति की वजह से अक्सर भूकंप से जुड़ी गतिविधियां होती रहती हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









