
ताली बजाई और बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैसे इन 926 लोगों ने किया कमाल- VIDEO
AajTak
नियमों के अनुसार, ग्रुप में मौजूद सभी लोगों को लगातार ताली बजानी होती है. वो इस दौरान बाथरूम नहीं जा सकते. अगर उन्हें प्यास लगती है तो एक सहयोगी उन्हें बोतल से खुद पानी पिलाता है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते देखा जा सकता है. वीडियो में लोग ताली बजाते हुए दिख रहे हैं. ये रिकॉर्ड युगांडा में एक क्रिश्चियन ऑर्गेनाइजेशन के नाम बना है. इसके 926 लोग संगठन की 9वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए थे. इस दौरान इन्होंने सबसे लंबे समय तक ताली बजाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. ये लोग राजधानी कंपाला में यूएमए मल्टीपरपज हॉल में आए थे. इन्होंने कहा कि ये यीशु मसीह के लिए ताली बजा रहे थे.
ग्रुप ने 3 घंटे 16 मिनट तक ताली बजाई. इस दौरान औसत साउंड लेवल 88.5 dB रहा. इन्हें रिकॉर्ड बनाने के लिए ताली की आवाज को भी थोड़ा तेज ही रखना था. इससे पहले इस मामले में 2019 में रिकॉर्ड बना था. तब 2 घंटे 5 मिनट तक ताली बजाई गई थी. नियमों के अनुसार, ग्रुप में मौजूद सभी लोगों को लगातार ताली बजानी होती है. वो इस दौरान बाथरूम नहीं जा सकते. अगर उन्हें प्यास लगती है तो एक सहयोगी उन्हें बोतल से खुद पानी पिलाता है. इस दौरान उसे ताली बजाते हुए ही पानी पीना होता है.
परफॉर्मेंस को लाइव स्ट्रीम किया गया
इस ताजा रिकॉर्ड के दौरान भी प्रतिभागियों पर पूरी नजर रखी गई और लाइव स्ट्रीम किया गया. इसे युगांडा के आम लोगों ने भी देखा. इस संगठन का कहना है कि ये ऐसा करके दुनिया को ये संकेत देना चाहते थे कि संगर्ष और कठिनाई होने के बावजूद भी आपको धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहिए. वहीं सबसे पहले इस मामले में बने रिकॉर्ड की बात करें, तो वो 30 जुलाई, 1991 में बना था. तब स्पेन के ओपेरा सिंगर प्लासिडो डोमिंगो की परफॉर्मेंस से खुश लोगों ने 1 घंटा 20 मिनट तक ताली बजाई थी.
साल 2002 में रिकॉर्ड तब टूटा जब जर्मन बैंड ग्रैबोव्स्की की परफॉर्मेंस के बाद 1 घंटे 30 मिनट तक लोग ताली बजाते रहे. तालियां बजने के बाद बैंड को दो गाने दोबारा गाने पड़े.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










