
तालिबान से लोहा ले रहे अहमद मसूद को झटका, पंजशीर की लड़ाई में फहीम दश्ती की गई जान
AajTak
तालिबान से लोहा ले रहे अहमद मसूद को तगड़ा झटका लगा है. मसूद के सहयोगी और रेसिस्टेंस फ्रंट के प्रवक्ता फहीम दश्ती की पंजशीर की लड़ाई में मौत हो गई है.
अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान अगली सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है. पंजशीर प्रांत को छोड़कर तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है. पंजशीर में तालिबानी लड़ाकों और विरोधी गुट रेसिस्टेंस फ्रंट के बीच भीषण लड़ाई जारी है. घाटी में तालिबान से लोहा ले रहे अहमद मसूद को तगड़ा झटका लगा है. मसूद के सहयोगी और रेसिस्टेंस फ्रंट के प्रवक्ता फहीम दश्ती की पंजशीर की लड़ाई में मौत हो गई.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











