
'तालिबान ने रेड लाइन क्रॉस की...' , तालिबान के ड्रोन हमलों से भड़के पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी
AajTak
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस्लामाबाद और अन्य नागरिक इलाकों पर हुए अफगान-तालिबान के ड्रोन हमलों की पुष्टि करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि तालिबान ने 'रेड लाइन' पार की है.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने स्वीकार किया है कि अफगानिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमले में पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा है. जरदारी ने तालिबान सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है.
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में स्पष्ट कहा गया है कि तालिबान ने 'रेड लाइन' क्रॉस कर दी है और पाकिस्तान अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा.
दरअसल, गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की थी जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हुई थी. इसके बाद अफगानिस्तान की तरफ से फिर पलटवार किया है और शुक्रवार को अफगानिस्तान द्वारा बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए गए जिससे पाकिस्तान के कई इलाकों में धमाके सुनाई दिए.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के 'हमजा' मिलिट्री सेंटर पर अफगानिस्तान का ड्रोन अटैक, तालिबान का दावा- दुश्मन को बहुत नुकसान हुआ
विशेष रूप से इस्लामाबाद और रावलपिंडी को जोड़ने वाले सबसे संवेदनशील इलाके 'फैजाबाद' में ड्रोन स्ट्राइक के बाद भारी अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. अफगान रक्षा बलों ने डूरंड लाइन के पूर्वी क्षेत्र में कुनार और नंगरहार प्रांतों के पूर्वी क्षेत्र में में अभियान चलाया. अफगानिस्तान ने दावा किया है कि अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर कब्ज़ा कर लिया गया, 14 सैनिक मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए. इसके अलावा एक बख़्तरबंद टैंक और एक अंतरराष्ट्रीय वाहन पूरी तरह नष्ट कर दिए गए.
चश्मदीदों के मुताबिक, धमाकों की गूंज दूर तक सुनी गई और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. एक तरफ जहां पाकिस्तान इसे रिहायशी इलाकों पर हमला बता रहा है, वहीं अफगान-तालिबान ने दावा किया है कि उनका निशाना इस्लामाबाद में स्थित पाकिस्तानी सेना का बेस "हमजा" था.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








