
तालिबान ने खतरे में डाला अफगानिस्तान क्रिकेट का भविष्य, एक्शन में ICC
AajTak
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की मंगलवार को हुई बैठक में अफगानिस्तान क्रिकेट को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया. अफगानिस्तान में क्रिकेट के स्थिति की समीक्षा करने के लिए ICC ने कार्य समूह की स्थापना कर दी है. समूह में इमरान ख्वाजा (अध्यक्ष), रॉस मैकुलम, लॉसन नायडू और रमीज राजा शामिल हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की मंगलवार को हुई बैठक में अफगानिस्तान क्रिकेट को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया. अफगानिस्तान में क्रिकेट के स्थिति की समीक्षा करने के लिए ICC ने कार्य समूह का गठन कर दिया है, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष रमीज राजा भी शामिल हैं. इस कार्यकारी समूह की अध्यक्षता इमरान ख्वाजा करेंगे. इसमें रोस मैक्कुलम, लॉसन नाइडू और राजा भी शामिल है. यह समूह आने वाले महीनों में आईसीसी बोर्ड को अपनी रिपोर्ट देगा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












