
तालिबान ने अल्लाह का नाम लेकर 22 निहत्थे अफगान कमांडरों को मारी गोली
AajTak
तालिबान ने अफगानिस्तान सुरक्षा बलों के 22 जवानों की हत्या कर दी है. एक वीडियो सामने आया जिसमें अफगानिस्तान के 22 कमांडर आत्मसमर्पण करते दिख रहे हैं, लेकिन तालिबान आतंकियों ने इनकी गोली मारकर हत्या कर दी.
तालिबान ने अफगानिस्तान सुरक्षा बलों के 22 जवानों की हत्या कर दी है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें अफगानिस्तान के कमांडर्स आत्मसमर्पण करते दिख रहे हैं, लेकिन तालिबान आतंकियों ने गोली मारकर इनकी हत्या कर दी. ऐसा लग रहा है कि यह फुटेज 16 जून का है, जब तालिबान और अफगान बलों के बीच लड़ाई के बाद उत्तरी फरयाब प्रांत के दावत अबाद में यह घटना हुई थी. (फाइल फोटो-Getty Images) सरकार ने अमेरिकी प्रशिक्षित कमांडो की एक टीम को उन इलाकों को फिर से हासिल करने के लिए भेजा था जिन पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था. लेकिन ये जवान तालिबान के लड़ाकों से घिर गए और निकलने में नाकाम रहे. इन कमांडरों में एक रिटायर्ड जनरल का बेटा भी था. (फाइल फोटो-Getty Images)
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









