
तालिबान की धमक, अफगानिस्तान में टैक्स वसूलना किया शुरू
AajTak
अफगानिस्तान सरकार को घेरने के बीच तालिबान अपनी ताकत बढ़ाने में जुटा हुआ है. आतंकी संगठन अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में जबरन वसूली करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को अपने गुट में भर्ती भी कर रहा है.
अफगानिस्तान सरकार को रणनीतिक रूप से घेरने की रिपोर्ट के बीच तालिबान अपनी ताकत बढ़ाने में जुटा हुआ है. आतंकी संगठन अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में जबरन वसूली करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को अपने गुट में भर्ती भी कर रहा है. टोलो न्यूज के मुताबिक, उत्तरी प्रांत में स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि तालिबान बल्ख प्रांत में समूह के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों को अपनी आय का एक हिस्सा देने के लिए मजबूर कर रहा है. (फोटो-Getty Images) अधिकारियों ने बताया कि तालिबान स्थानीय लोगों को अपने गुट में भर्ती करने की भी कोशिश कर रहा है. कलदार जिले के कार्यवाहक डिस्ट्रिक गवर्नर मोहम्मद यूसुफ ने कहा, 'जिला भवन परिसर और पुलिस मुख्यालय के अंदर केवल 20 तालिबान लड़ाके हैं, बाकी ने जकात (दान) लेने के लिए गांवों के अंदर पोजिशन ले ली है.' (फोटो-Getty Images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










