
तालिबान का प्रहार, बलोचों से मार और भारत की हुंकार... पाकिस्तान तो गया!
AajTak
पाकिस्तान आज एक ऐसे भू-राजनीतिक
वर्ष 2025 में पाकिस्तान का प्रोपगेंडा वॉर चारों खाने चित हो रहा है. पाकिस्तान ने तालिबान और बलूचिस्तान को बार बार इस्लामिक उम्माह की दुहाई देकर इन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश की. लेकिन हर बार उसका एजेंडा नाकाम रहा. इस साल पाकिस्तान तीन तरफ से मार खा रहा है. और अपनी हरकतों से तीनतरफा युद्ध की स्थिति पैदा कर चुका है.
पाकिस्तान का पूरब में भारत के साथ तनाव है, पश्चिम सीमा पर अफगान तालिबान के साथ भीषण संघर्ष चल रहा है. तालिबान ने पाकिस्तान के दर्जनों सैनिक मार डाले हैं और कई पोस्ट पर कब्जा भी कर लिया है. दक्षिण-पश्चिम में बलूचिस्तान के विद्रोहियों की बगावत ने पाकिस्तानी सेना को थका दिया है.
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) के अनुसार जनवरी से सितंबर 2025 तक हिंसा की घटनाएं 2024 के पूरे साल के बराबर हो चुकी हैं. इस दौरान 500 से अधिक हमले हुए और सैकड़ों मौतें दर्ज की गईं. ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.
पाकिस्तान का यह युद्ध त्रिकोण न केवल पाकिस्तान की सुरक्षा नीति को हिला रहा है, बल्कि उसके आंतरिक राजनीतिक संतुलन को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है.
तालिबान के साथ अदावत
अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद पाकिस्तान ने उम्मीद की थी कि यह उसके “रणनीतिक गहराई” (Strategic Depth) के सिद्धांत को मजबूत करेगा. 2021 में तालिबान ने जब अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा किया पाकिस्तान ने अपने 'बिरादरों' का स्वागत किया. पाकिस्तान को लगा कि जिन मुजाहिदीनों की मदद कर उसने अफगानिस्तान में तालिबान को खड़ा किया था अब तो वही तालिबान सत्ता में है. लिहाजा दोनों की खूब जमेगी.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









