
तालिबान का ऐसा खौफ...महिलाओं ने कंटीले तार के ऊपर फेंके अपने बच्चे
AajTak
अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद दहशत शुरू हो चुकी है. देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहीं अफगान महिलाओं और बच्चों को बुरी तरह पीटा जा रहा है. काबुल हवाई अड्डे का एक बेहद ही डरावना वीडियो सामने आया है,
अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद दहशत शुरू हो चुकी है. देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहीं अफगान महिलाओं और बच्चों को बुरी तरह पीटा जा रहा है. काबुल हवाई अड्डे का एक बेहद ही डरावना वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाएं अपने बच्चों की जान की भीख मांग रही हैं. इस दौरान महिलाओं ने बच्चों को कटीले तारों के ऊपर से ब्रिटिश पैराट्रूपर्स के पास फेंका, जिसमें कई बच्चे इन कटीले तारों पर गिरकर खून से लथपथ हो गए. (फोटो/Screengrab viral video) तालिबान ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. काबुल हवाईअड्डे पर डरी हुई मां अपनें बच्चों को तारों के ऊपर से फेंकते हुए नजर आईं. वे बच्चों को ब्रिटिश पैराट्रूपर्स से सुरक्षित स्थान पर ले जाने की भीख मांगते हुए देखी गईं. हवाई अड्डे के पास बैरन होटल के प्रवेश द्वार पर अफगानी महिलाओं द्वारा जिस तरह अपने बच्चों का जीवन बचाने के लिए ये प्रयास किया गया, उसका वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो/Screengrab viral video) एक अधिकारी ने द इंडिपेंडेंट को बताया कि "मां हताश थीं, उन्हें तालिबान द्वारा पीटा जा रहा था. वे चीख रहीं थीं 'मेरे बच्चे को बचाओ' और इन महिलाओं ने बच्चों को हमारी तरफ फेंकना शुरू कर दिया. कुछ बच्चे कटीले तारों पर गिर गए और घायल हो गए. ये दृश्य बेहद ही डरावना था.(फोटो/Screengrab viral video)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












