
तालिबानी लीडर अखुंदजादा मारा गया, बरादर बंधक; देखें ब्रिटिश मैग्जीन का दावा
AajTak
अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत तो आ गई है, लेकिन तालिबानियों में आपस में ही सिर फुटौवल की नौबत आ गई है. एक ब्रिटिश मैग्जान ने दावा किया है कि तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के बीच लड़ाई में तालिबान का सुप्रीम लीडर हैबतुल्लाह अखुंदजादा मारा गया और हक्कानी नेटवर्क ने डिप्टी सीएम मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को बंधक बना लिया. तालिबानियों के दो धड़े आपस में ही भिड़ गए. ये भिडंत पिछले दिनों हक्कानी नेटवर्क और तालिबान सरकार में डिप्टी पीएम मुल्ला बारादर के गुट में हुई. ब्रिटेन की पत्रिका द स्पेक्टेटर ने इसका खुलासा किया है. इस मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक हक्कानी नेटवर्क के साथ संघर्ष में तालिबान के सुप्रीम लीडर कहा जाने वाला हिबतुल्लाह अखूंदजादा मारा गया. खबरें ये भी आ रही हैं कि तालिबान नेता और तालिबान सरकार में डिप्टी पीएम मुल्ला बरादर को बंधक बना लिया गया है. देखें ये वीडियो.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.









