तालिबानियों ने खराब खाना बनाने पर महिला को जिंदा जलाया, ताबूतों में कैद कर रहे लड़कियां!
AajTak
अफगानिस्तान में एक सप्ताह के अंदर सबकुछ बदल गया है. जहां लोगों का जीवन खुशहाल था, अब वहां मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. तालिबान के लड़ाकों का आतंक चरम पर है.
अफगानिस्तान में एक सप्ताह के अंदर सबकुछ बदल गया है. जहां लोगों का जीवन खुशहाल था, अब वहां मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. तालिबान के लड़ाकों का आतंक चरम पर है. घर-घर पहुंचे रहे तालिबानियों द्वारा खुद के लिए लोगों से जबरन खाना बनवाया जा रहा है. अफगान की पूर्व न्यायाधीश के अनुसार तालिबान के लड़ाके ने खराब खाना बनाने पर महिला को जिंदा जला दिया. उन्होंने कहा कि खौफ की ऐसी कई कहानियां सामने आ रही हैं. (फोटो/ Getty images) बेवसाइट द सन की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व अफगान न्यायाधीश और महिला हिंसा रोकने के लिए वैश्विक कार्यक्रमों की प्रमुख नजला अयूबी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बुरे व्यवहार और हिंसा की दर्दनाक कहानियां सामने आ रही हैं. स्काई न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के उत्तर में बीते दिन एक महिला को तालिबान लड़ाकों के लिए खराब खाना पकाने का आरोप में आग लगा दी गई. (फोटो/ AP/PTI) अयूबी ने कहा कि "वे लोगों को उन्हें खाना देने और खाना बनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं." इतना ही नहीं अयूबी का दावा है कि पिछले कुछ हफ्तों में बहुत सारी युवतियों को ताबूतों में बंद कर पड़ोसी देशों में भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें सेक्स स्लेव के रूप में इस्तेमाल किया जा सके. वहीं अफगानी परिवारों को उनकी युवा बेटियों की शादी तालिबान लड़ाकों से करने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











