
'तारीफ नहीं मजाक...', ट्रंप ने अफ्रीकी नेता को क्या बोला कि लाइबेरिया में मच गया बवाल
AajTak
लाइबेरिया के राष्ट्रपति जोसेफ बोकाई बुधवार को व्हाइट हाउस पहुंचे थे जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनकी अंग्रेजी की तारीफ कर दी. ट्रंप की तारीफ को लेकर लाइबेरिया में काफी विवाद हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि यह अफ्रीकी नेता का अपमान है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लाइबेरिया के राष्ट्रपति जोसेफ बोकाई की अंग्रेजी की तारीफ करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. लाइबेरिया के लोग इस बात को लेकर ट्रंप से खासे नाराज हैं और उनका कहना है कि यह सरासर नस्लवाद और उनके राष्ट्रपति का अपमान है. लोगों का कहना है कि ट्रंप मानते हैं कि अफ्रीका के लोगों को अच्छी अंग्रेजी नहीं आती है और उन्होंने राष्ट्रपति बोकाई की तारीफ नहीं की बल्कि उनका मजाक उड़ाया है.
दरअसल, बुधवार को व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप अफ्रीकी नेताओं के साथ एक बैठक कर रहे थे. इस दौरान लाइबेरियाई नेता की अंग्रेजी सुनकर ट्रंप ने कहा, 'आप कितनी अच्छी अंग्रेजी बोल लेते हैं. इतनी अच्छा अंग्रेजी बोलना आपने कहां से सीखा? आपने कहां से पढ़ाई की है? लाइबेरिया से? जवाब में राष्ट्रपति बोकाई ने कहा कि हां, उन्होंने लाइबेरिया से पढ़ाई की है.
लाइबेरियाई राष्ट्रपति के अंग्रेजी की तारीफ करना लोगों को इसलिए खल रहा है क्योंकि 1800 के दशक से ही अंग्रेजी लाइबेरिया की आधिकारिक भाषा रही है.
लाइबेरिया के युवा एक्टिविस्ट आर्ची टैमेल हैरिस ने ट्रंप की टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी अफ्रीकियों को अशिक्षित या पिछड़ा हुआ मानने की पश्चिमी सोच को दिखाती है.
'ट्रंप ने अफ्रीकी नेता का अपमान किया'
विपक्षी कांग्रेस फॉर डेमोक्रेटिक चेंज-काउंसिल ऑफ पैट्रियट्स के अध्यक्ष फोडे मासाक्विओ ने ट्रंप की टिप्पणी को अफ्रीकियों के लिए तिरस्कारपूर्ण बताया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









