
तारीख 25 जून, साल 1975... इतिहास के काले अध्याय से एक दिन पहले क्या-क्या हुआ था?
AajTak
यूं तो इस कहानी की शुरुआत तमाम संकटों से गुज़रते हुए पहले ही हो गई थी, लेकिन हम उस सबसे थ्रिलर सीन की बात करते हैं, जो जून महीने की 25 तारीख की काली रात को शुरू हुआ था.
इंदिरा गांधी... ये भारत के इतिहास का वो नाम है, जिसे सत्ता से हटाने का जिम्मेदार एक बहुत बड़ा तूफान था. आपने 'परफेक्ट स्टॉर्म' का नाम सुना होगा. कहा जाता है कि जब सारी कंडीशंस परफेक्ट हों तो एक गजब का तूफान आता है. अब ये तूफान भारत में कब और कैसे आया, आज हम इस बारे में बात करेंगे. क्योंकि इसी तूफान का सबसे ज्वलंत रूप था आपातकाल. वही आपातकाल जिसे भारत के इतिहास का काला अध्याय भी कहते हैं. ज़हन में आपातकाल का नाम आते ही चीख चिल्लाहट के साथ पीछे से ज़ोर ज़ोर से एक नारा गूंजता और फिर खामोश होता दिखता है- 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है', 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है.'
देश में एक साथ कई चीज़ें हो रही थीं. एक को संभालो तो दूसरी हाथ से फिसल जाए, दूसरी को संभालो तो तीसरी फिसल जाए और तीसरी को संभालो तो चौथी... एक तरफ गुजरात में नवनिर्माण आंदोलन चल रहा था, दूसरी तरफ बिहार में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, तभी जय प्रकाश नारायण बिहार प्रदर्शन से जुड़ गए और देशभर में इस क्रांति को आग की तरह फैला दिया. इतना सब हो रहा था, कि सभी रेल कर्मियों की हड़ताल होने लगी, इसी वक्त इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राजनायारण मामले में अपना फैसला सुना दिया. सरकार के लिए इधर उधर सब तरफ से संकट के बादल घिर आए. इस तूफान के केंद्र में थीं इंदिरा. हर तरफ से कुर्सी खिंचती नज़र आ रही थी. एक हाथ से बचाएं, तो दूसरा खींचने को आतुर था.
25 तारीख की वो काली रात
यूं तो तमाम संकटों की शुरुआत पहले ही हो गई थी, लेकिन उस सबसे थ्रिलर सीन की बात करते हैं, जो जून महीने की 25 तारीख की काली रात को शुरू हुआ. तब देश को आपातकाल और सेंसरशिप के हवाले कर दिया गया. नागरिकों से उनके अधिकार छीन लिए गए. राजनीतिक विरोधियों को उनके घर या दूसरे ठिकानों से खदेड़कर जेलों में ठूंसा गया. अभिव्यक्ति व्यक्त करना अब अपराध हो गया. हर तरफ सेंसरशिप का ताला जड़ दिया गया. अब पत्र पत्रिकाओं में केवल वही छपता जो उस समय की सरकार चाहती थी. आकाशवाणी की वाणी में भी खौफ था. प्रकाशन प्रसारण से पहले कंटेंट सरकारी अधिकारी के पास भेजा जाता और उसे सेंसर करवाना पड़ता.
इस कहानी का हीरो वो था, जिसके आगे कोई भी हीरो धूल फांकता दिखे. यानी लोकनायक जय प्रकाश नारायण. 72 साल के बुजुर्ग समाजवादी, सर्वोदयी नेता नारायण के पीछे देशभर के क्रोधित छात्र और युवा हिंसक और अनुशासित तरीके से लामबंद होने लगे थे. इनके गुस्से से लाल होने के पीछे का कारण था महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का उनके चरम पर पहुंचना. गुजरात और बिहार की सीमा को लांघकर कब ये क्रांति देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई पता ही नहीं चला, मानो जंगल की कोई आग हो जो फैलती जा रही थी. क्रांति ने राज्यों की कांग्रेस सरकारों के साथ साथ केंद्र में मौजूद सर्वशक्तिमान इंदिरा गांधी की सरकार को भी अंदर तक झकझोर कर रख दिया.
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






