
तारिक रहमान की पार्टी BNP ने बांग्लादेश में दर्ज की बंपर जीत, भारत से पहुंची बधाई, पीएम मोदी बोले- 'एक साथ मिलकर...'
ABP News
Bangladesh Election: पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की बड़ी जीत पर पार्टी नेता तारिक रहमान को बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत तारिक रहमान के नेतृत्व पर बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दिखाती है.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह तारिक रहमान के साथ मिलकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को और मजबूत करने और दोनों देशों के साझा विकास के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने को लेकर उत्सुक हैं.
I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh. This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership.India will continue to stand in support of a democratic,…













