
तारक मेहता फेम Mayur Vakani ने बनाया PM मोदी का स्टैच्यू, 'दयाबेन' के भाई का टैलेंट देख चौंके फैंस
AajTak
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मयूर वकानी ने गुजरात चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का स्टैच्यू बनाया है. पीएम मोदी का ये स्टैच्यू उन्होंने बहुत रियल बनाया है. इस स्टैच्यू में पीएम अपना सिग्नेचर कुर्ता और जैकेट पहने हुए हैं. मयूर वकानी के टैलेंट को लोगों ने सराहा है. मयूर ने कैप्शन में लिखा- पीएम के साथ सेल्फी.
पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सुंदर का रोल निभाने वाले एक्टर मयूर वकानी ने इंस्टा पर अपने नए टैलेंट से रूबरू कराया है. मयूर वकानी ने गुजरात चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का स्टैच्यू बनाया है.
मयूर वकानी के इस टैलेंट के बारे में नहीं जानते होंगे
तस्वीरों में मयूर वकानी अपनी टीम के साथ पीएम मोदी के स्टैच्यू पर काम करते दिख रहे हैं. वाकई में मानना पड़ेगा एक्टर के टैलेंट को. पीएम मोदी का ये स्टैच्यू उन्होंने बहुत रियल बनाया है. जो कि काफी हद तक पीएम मोदी से मैच खाता है. इस स्टैच्यू में पीएम अपना सिग्नेचर कुर्ता और जैकेट पहने हुए हैं. मयूर वकानी ने इन फोटोज को शेयर कर लिखा- पीएम के साथ सेल्फी. इस स्टैच्यू को फाइनल टच दिया जा रहा है. इस शानदार स्टैच्यू को मयूर वकानी और उनकी टीम ने बनाया है.
मयूर वकानी की फैंस ने की तारीफ
मयूर वकानी का ये टैलेंट देख फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- शानदार काम है मयूर भाई. दूसरे ने लिखा- सुपर सुंदर भाई. पॉपुलर सिटकॉम शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मयूर वकानी जेठालाल के साले का रोल प्ले करते हैं. जो हमेशा अपने जीजा जेठालाल से पैसे मांगता है. इस बात को लेकर भी लोगों ने मजे लिए हैं. यूजर लिखता है- स्टैच्यू बनाने के लिए जेठालाल से पैसे मांगे होंगे. कई लोग हैं जो इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
दिशा वकानी के भाई हैं मयूर

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











