
तारक मेहता के सेट पर पहुंची दिशा वकानी, क्या हो रही दयाबेन की एंट्री!
AajTak
भले ही साल 2016 में दिशा वकानी ने तारक मेहता शो छोड़ दिया था मगर उसके बाद भी एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है बल्कि उनकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. हाल ही में ये खबर जब आई कि दिशा वकानी तारक मेहता के सेट पर पहुंची हैं तो ऐसे में लोग ये अनुमान लगाने लगे कि एक्ट्रेस की वापसी हो गई है. मगर इसमें कितनी सच्चाई है अब वो भी सामने आ गया है.
टीवी की दुनिया में कई सारे शोज ऐसे हैं जिन्हें आए हुए एक दशक से ज्यादा का समय हो गया है और वे अभी भी प्रशंसकों के बीच वैसे ही लोकप्रिय हैं. इन्हीं में से एक शो है तारक मेहता का उल्टा चश्मा. शो काफी मशहूर है और इसके सारे किरदार भी दर्शकों के पसंदीदा हैं. मगर जो रोल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है वो है शो में दिशा वकानी द्वारा प्ले किया गया दया बेन का रोल. भले ही साल 2016 में दिशा वकानी ने तारक मेहता शो छोड़ दिया था मगर उसके बाद भी एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है बल्कि उनकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. हाल ही में ये खबर जब आई कि दिशा वकानी तारक मेहता के सेट पर पहुंची हैं तो ऐसे में लोग ये अनुमान लगाने लगे कि एक्ट्रेस की वापसी हो गई है. मगर इसमें कितनी सच्चाई है अब वो भी सामने आ गया है. दरअसल दिशा वकानी काफी समय तक शो का हिस्सा रही हैं और इसी वजह से कास्ट और क्रू संग उनकी बॉन्डिंग भी काफी अच्छी हो गई है. भले ही साल 2016 में वे मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं मगर उसके बाद शो में वे वापस नहीं आईं. पर गोकुलधाम सोसाइटा का मोह ही कुछ ऐसा है कि वो दया बेन को अपनी तरफ खींच ही लाता है. रिपोर्ट्स की मानें तो वे शो के सेट पर अपने दोस्तों से मिलने के लिए गई थीं. अपने पुराने साथियों से मिलकर वे तो खुश हुई हीं साथ ही उनसे मिलकर गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्य भी खूब खुश नजर आए.
कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











