
ताबड़तोड़ छंटनी के बीच किनकी नौकरी पर खतरा और किनकी जॉब सुरक्षित? Microsoft के पूर्व HR हेड ने बताया
AajTak
आर्थिक मंदी की आशंका बीच दिग्गज टेक कंपनियों में बड़े स्तर पर छंटनी हो रही है. गूगल अल्फाबेट और Microsoft ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फरमान सुना दिया है. छंटनी के इस दौर में Microsoft के ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट के पूर्व HR अधिकारी ने जरूरी बात बताई है.
आर्थिक मंदी (Economic Recession) की आशंका के बीच गूगल अल्फाबेट और Microsoft जैसी दिग्गज टेक कंपनियों ने अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल बाहर किया है. 18 जनवरी को Microsoft ने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी, जो इसके ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 5 फीसदी है. गूगल ने पिछले दिनों 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फरमान सुनाया था. इसके अलावा और भी दिग्गज कंपनियों ने छंटनी की है. छंटनी के इस दौर में Microsoft के ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट क्रिस विलियम्स ने बताया कि किन कर्मचारियों की नौकरी जाने का सबसे अधिक खतरा है. साथ ही ये भी बताया कि किन कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित है.
क्रिस विलियम्स अब एक पॉडकास्टर हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि हर इंडस्ट्री, कंपनी और विभाग का भी एक अलग जोखिम होता है. लेकिन कुछ सेक्टर दूसरे के मुकाबले अधिक असुरक्षित होते हैं. उन्होंने तीन सबसे असुरक्षित कैटेगरी के बारे में बताया.
कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स
विलियम्स ने बताया कि नौकरी जाने का सबसे अधिक खतरा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का होता है. क्योंकि कंपनी ने इन्हें अस्थाई तौर पर जरूरत के अनुसार हायर करती है. ताकी जैसे ही कंपनी वित्तीय रूप से मुश्किलों में फंसे तो उन्हें आसानी से निकाल बाहर कर दिया जाए.
नए इनिशिएटिव से जुड़े कर्मचारी
विलियम्स के अनुसार, जब कंपनियां अच्छे फेज के दौरान नए रास्ते तलाशने का फैसला करती है, तो वो नए इनिशिएटिव के लिए कर्मचारियों को नियुक्त करती हैं. लेकिन जैसे ही कंपनियां मुश्किल दौर में खुद को सेफ रखने की कोशिश में जुटती हैं, तो नए इनिशिएटिव के लिए नियुक्त कर्मचारियों पर छंटनी का खतरा मंडरा जाता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












