
ताडोबा टाइगर रिजर्व में 2 बाघों की मौत, एक ही दिन में दो मौतों से हड़कंप
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में स्थित ताडोबा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में दो बाघों की मौत का मामला सामने आया है. एक ही दिन में ताडोबा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से दो बाघों की मौत से हड़कंप मच गया. वन विभाग की ओर से दोनों बाघों का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में स्थित ताडोबा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में दो बाघों की मौत का मामला सामने आया है. ताडोबा के मोहुर्ली फॉरेस्ट रेंज के फायर चैंबर 189 में करीब 6 से 7 महीने के मादा बाघ की मौत हो गई. अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये मादा बाघ T 60 नामक बाघिन का बच्चा है. वन विभाग ने कहा कि इस बाघ के शरीर पर घाव देखे गए. साथ ही घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाघ की मौत एक आपसी हमले में हुई है.
दूसरे बाघ की मौत ताडोबा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के शिवनी फॉरेस्ट के वसेरा के गेट नंबर 158 के पास हुई. जब वन विभाग के कर्मचारी गश्त पर थे, उसी दौरान T 76 नामक मादा बाघ मृत अवस्था में मिला.
नेचुरल रूप से हुई दूसरे बाघ की मौत
इस मादा बाघ की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है. वन विभाग के मुताबिक इस बाघ की मौत वृद्धावस्था के कारण नेचुरली हुई है. बताया जा रहा है कि इस बाघ की मौत करीब 12 दिन पहले ही हुई है. इसलिए बाघ का शरीर पूरी तरह से गल गया है. बाघ के बाकि पार्ट नाखून और दांत सही सलामत हैं इससे मालूम चलता है कि ये बाघ किसी हमले का शिकार नहीं हुआ है.
दो बाघों की मौत से हड़कंप
एक ही दिन में ताडोबा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से दो बाघों की मौत से हड़कंप मच गया. वन विभाग की ओर से दोनों बाघों का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










