
.... ताकि CBSE बोर्ड एग्जाम के लिए लेट न हों छात्र, परीक्षार्थियों को ये सुविधाएं देगी दिल्ली मेट्रो
AajTak
दिल्ली मेट्रो ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर कई तरह सुविधाओं की घोषणा की है.
दिल्ली मेट्रो ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर एक विशेष घोषणा की है. परीक्षा देने जाने वाले छात्र-छात्राओं को मेट्रो स्टेशन पर टिकट लेने और प्रवेश के दौरान फ्रिक्सिंग में प्राथमिकता दी जाएगी. यानी इन दोनों काम में कम समय लिया जाएगा.
15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा चलेगी. इस दौरान दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए सुगम और परेशानी मुक्त यात्रा को लेकर कुछ सुविधाओं की घोषणा की है.
लगभग 3.30 लाख छात्र-छात्राएं और हजारों स्कूल कर्मचारी शहर भर में आवागमन करेंगे. इसलिए DMRC CISF के साथ साझेदारी कर परीक्षा के दिनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर विशेष सुविधा उपाय लागू कर रहा है.
मेट्रो स्टेशनों पर परीक्षार्थियों को जो सुविधाएं मिलेंगी
- अपना सीबीएसई एडमिट कार्ड दिखाने पर छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी.
- टिकट ऑफिस मशीन (TOM) और कस्टमर केयर (CC) केंद्रों पर टिकट खरीदते समय अपने एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को भी प्राथमिकता दी जाएगी.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










